• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया डेढ़ टन का शिवलिंग, बोले- अल्लाह ईश्वर एक ही हैं

Writer D by Writer D
13/02/2022
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
shivling

shivling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंदसौर। विश्व विख्यात अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव (Pashupatinath Mahadev) मंदिर है। यहां पर सहस्त्रेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस शिवलिंग (Shivling) की गोलाई और लंबाई 6.50 फीट बताई जा रही है।

शिव के इस नए स्वरूप को जलाधारी यानी जिलहरी में क्रेन की मदद से स्थापित किया जाना था। इसके लिए बकायदा क्रेन की मदद ली जानी थी। प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, पीएचई, जिला पंचायत सहित सभी विभागों के इंजीनियर्स को बुलाया। लेकिन कोई नहीं बता पाया कि इस शिवलिंग (Shivling) को जिलहरी पर कैसे उतारा जाए। इसके बाद शिवलिंग को मंदिर में स्थापित करने का जिम्मा एक मुस्लिम मिस्त्री ने लिया।

शिवलिंग को घर में स्थापित करने से पहले इन बातों को जान लें

जब जलाधारी में शिवलिंग (Shivling) को स्थापित करने में बड़े-बड़े अनुभवी इंजीनियरों के पसीने छूट गए तो वहां पर काम कर रहे मिस्त्री मकबूल हुसैन अंसारी ने अधिकारियों से कहा कि वो इस काम में मदद कर सकते हैं। जिसके बाद मकबूल ने इंजीनियरों को एक आइडिया दिया कि यदि बर्फ के ऊपर शिवलिंग (Shivling)  को रखा जाए तो बर्फ पिघलने के साथ-साथ ही धीरे-धीरे शिवलिंग जलाधारी के अंदर चला जाएगा।

शिवलिंग के होते है तीन हिस्से, जानिए कौन-सा हिस्सा किसका प्रतीक होता है

मकबूल हुसैन का यह आइडिया हर किसी को पसंद आया और बर्फ मंगवाकर उसे गोलाकार में काटते हुए बर्फ के टुकड़ों पर शिवलिंग रख दिया। फिर देखा कि जैसे-जैसे बर्फ पिघलती गई वैसे-वैसे शिवलिंग (Shivling) अपनी जगह लेता गया। अब हर कोई मिस्त्री मकबूल हुसैन की तारीफ कर रहा है। बता दें, मकबूल गरीबी के कारण कभी स्कूल नहीं गए। वो सऊदी अरब में 8 साल मिस्त्री का काम कर चुके हैं। साथ ही उन्हें कई मंदिर बनाने का खासा अनुभव है।

इंजीनियरों को परेशान करने वाली इस समस्या को मकबूल ने कुछ ही मिनटों में सुलझा दिया। उनकी सूझबूझ से शिव सहस्त्रेश्वर महादेव जलाधारी में स्थापित हो गए। मकबूल का कहना है कि अल्लाह ईश्वर एक ही हैं और मुझे बहुत खुशी है कि मुझ से यह नेक काम हो सका। इस शिवलिंग को 1500 साल पहले दशपुर के होलकर सम्राट के काल में लाइम सेंड स्टोन से बनाया गया था। यह शिवलिंग भी शिवना नदी से मिला था।अष्टमुखी पशुपतिनाथ की मूर्ति भी शिवना नदी से मिली थी। शिवलिंग के लिए जलाधारी गुजरात से बनवाई गई थी। जिसका वजन लगभग साढ़े तीन टन है और शिवलिंग का वजन करीब डेढ़ टन है।

मनकामेश्वर मंदिर में हनुमान जयंती पर शिवलिंग को सजाया, किया चालीसा का पाठ

इस काम में लगे इंजीनियर दिलीप जोशी का कहना है कि शिवलिंग का वजन डेढ़ और जलाधारी साढ़े तीन टन की है। इसमें सबसे बड़ी तकनीकी परेशानी यह आ रही थी कि चारों तरफ खंभे होने की वजह से क्रेन अंदर नहीं आ पा रही थी। ना ही दूसरी क्रेन ने शिवलिंग को स्थापित किया जा पा रहा था। रोलर पाइप की मदद से जलाधारी को रखा गया था और जब शिवलिंग को रखने की बारी आई तो इसके बेलनाकार होने के कारण काफी परेशानी आ रही थी।

इसके लिए नीचे से बेल्ट लगाकर इसे केंद्र में लाने के लिए प्रयास किया गया। लेकिन नहीं हुआ तो हमारे मिस्त्री मकबूल अंसारी ने बताया कि इसमें बर्फ भर दो तो सवा फीट अंदर तक बर्फ रख दी। फिर बेल्ट की मदद से इसे फिट किया अब एक मिली मीटर भी फर्क नहीं है, मकबूल भाई का आइडिया काम आया। बर्फ को पिघलाने के लिए चारों तरफ गर्म पानी डाला गया। इस काम में लगभग 14 घंटे का समय लगा।  मकबूल भाई ने सारी समस्या हल कर दी और यह ऐतिहासिक काम हुआ। हम सब बेहद खुश हैं।

Tags: madhya pradesh nesmandsaur newsmp newsNational newsshivling
Previous Post

यूपी में नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जान लें नया समय

Next Post

इंशा अल्लाह ‘एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी’, ओवैसी ने किया ट्वीट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Asaduddin Owaisi

इंशा अल्लाह 'एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी', ओवैसी ने किया ट्वीट

यह भी पढ़ें

Lightning

बिजली गिरने से दो बालिकाओं समेत चार की मौत, कई लोग झुलसे

12/07/2021
suspended

दिल्ली : पुलिस कस्टडी में शख्स की हुई मौत, ASI ससपेंड, दो कॉन्स्टेबल लाइन हाजिर

26/10/2020
After all, why Andre Russell could not win KKR

आखिर क्यों केकेआर को जीत नहीं दिला पाए आंद्रे रसेल

14/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version