• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की जेसीबी व बुलडोजर की हो रही मरम्‍मत : सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/02/2022
in उत्तर प्रदेश, औरैया, चुनाव 2022, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया\लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में कानून व्‍यवस्‍था ध्‍वस्‍त थी गुंडागर्दी चरम पर थी कोई सुरक्षा की व्‍यवस्‍था नहीं थी। सपा के कार्यकाल में हर तीसरे दिन एक बड़ा दंगा होता था। लेकिन पिछले पांच सालों में बीजेपी की सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। कानून व्‍यवस्‍था बेहतर हुई। ये बातें रविवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने औरैया की बिधूना व दिबियापुर में आयोजित जनसभा में कहीं।

उन्‍होंने (CM Yogi) कहा कि बीजेपी की सरकार में प्रदेश में बेहतर कानून व्‍यवस्‍था का परिणाम है कि आज यूपी में विकास और निवेश तेजी से बढ़ा है। उन्‍होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लेकिन कुछ लोगों को विकास, रोजगार, सुरक्षा अच्‍छी नहीं लग रही है। सपा ने गरीबों के निवाले पर डकैती डाली, व्‍यापारियों का अपहरण किया, प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा किया।

एक हाथ से विकास और दूसरे हाथ से चलता रहे माफिया पर बुलडोजर : सीएम योगी

उन्‍होंने (CM Yogi) कहा कि सपा विकास का विरोध करती थी करती रहेगी। पर हमें डर नहीं। हम किसी को छेड़ते नहीं हैं लेकिन अगर कोई भी गरीब, किसान, बेटी व व्‍यापारी को छेड़ने का प्रयास करेगा तो कहीं भी छुपा होगा तो उसको बाहर निकाल कर कार्रवाई करेंगे। आज कोरोना महामारी में सबको बिना भेदभाव फ्री वैक्‍सीन, टेस्‍ट, इलाज और डबल इंजन की सरकार महीने में दो बार फ्री में राशन देने का काम कर रही है। 2017 के पहले लोग भूख से मरते थे लेकिन हमारी सरकार ने राशन की डबल डोज, बिजली कनेक्‍शन के साथ ही औरैया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी कराया जा रहा है जिससे अब औरैया के लोगों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना होगा। उन्‍होंने (CM Yogi)कहा कि पहले ये विकास और गरीबों का पैसा इत्र वाले मित्र के घर जाता था। जिनके खिलाफ हमारी सरकार का बुलडोजर चला।

पहले चरण में जाति मजहब से ऊपर उठकर बीजेपी को समर्थन दिया-सीएम योगी

उन्‍होंने (CM Yogi) कहा कि पहले चरण के चुनाव में महिलाओं और बेटियों ने जाति मजहब से ऊपर उठकर बीजेपी को भारी समर्थन दिया है। समाज का हर तबका जो विकास सुशासन के मुद्दों पर अच्‍छा काम करने वाली बीजेपी को समर्थन दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्‍सीन का विरोध किया वो लोग मानवता के खिलाफ थे। मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है।

प्रदेश में माफियाओं पर चल रहा है सरकार का बुलडोजर : सीएम योगी

बीजेपी ने बिना भेदभाव सबको वैक्‍सीन देने का काम किया है। वहीं सपा ने अपने कार्यकाल में केवल 18 हजार गरीबों को मकान दिए पर हमारी सरकार ने यूपी के 43 लाख 50 हजार से अधिक गरीबों को मकान देने का काम किया है। इतना ही नहीं हमारी सरकार ने दो करोड़ 61 लाख शौचालय, नौ करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपए तक का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा और फ्री राशन देने का काम किया है। सपा में ये राशन चाचा भतीजा या उनके गुर्गे खा जाते थे वहीं बसपा के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि उसके लिए तो पूरा प्रदेश भी कम पड़ जाता था।

जेसीबी बुलडोजर की हो रही मरम्‍मत सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि चुनाव के दौरान आचार संहिता के कारण व्‍यस्‍त हैं पर चुपचाप नहीं बैठे हैं।  चुनाव से पहले मुझे पता था कि इन तीन माह में कुछ लोगों में टिकट की गर्मी आएगी। इसलिए आचार सहिंता से पहले मैंने प्रदेश की जेसीबी व बुलडोजर की मरम्‍मत कर ठीक करने को कहा था। क्‍यूंकि मई जून में बड़ी शीतलता मिलने वाली है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पहले चरण में कमल की ऐसी आंधी चली कि साइकिल उड़कर सैफई चली गई : केशव मौर्य

Next Post

पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 350 गाड़ियां जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
massive fire

पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 350 गाड़ियां जलकर खाक

यह भी पढ़ें

DGP Rashmi Shukla

हटाई गईं DGP रश्मि शुक्ला, विपक्षी दलों की शिकायत पर EC का एक्शन

04/11/2024
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Achari Pulao

लंच में बनाएं सब्जियों से भरपूर टेस्टी तवा पुलाव

29/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version