• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र की हर बहन-बेटी कह रही है यूपी के लिए योगी बहुत उपयोगी : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
14/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर बहुमत के साथ लौट रही है। उन्होंने इसके कारण बताते हुये कहा कि महिलायें विशेषकर मुस्लिम बहनें बिना किसी शोर-शराबे के उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अपना वोट दे रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीPM Modi)  सोमवार को कानपुर देहात में एक जनसभा को संबोधित करते हुये अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के कारण बताय़े। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फिर जोर-शोर, गाजे-बाजे के साथ लौट रही है। इसके लिये हर जाति, वर्ग, बिरादरी और गांव या शहर बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर भाजपा को वोट कर रहा हैं।

कांग्रेस की नीति है सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट : पीएम मोदी

मोदी PM Modi) ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर भारतीय जनता पार्टी को माताओं और बहनों का वोट प्राप्त हो रहा है। खासकर मुस्लिम महिलायें बिना किसी शोर-शराबे के भाजपा को वोट कर रही हैं। मुस्लिम महिलायें जानती हैं कि सुख-दुख के साथी ही अपने होते हैं।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने ‘परिवारवादियों’ को 2014, 2017 और 2019 में हराया है और अब वे उन्हें 2022 में भी हराएंगे।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वो बात-बात पर संसद छोड़ देते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योगी सरकार की शक्ति से गुंडों, दबंगों, दंगाइयों और मनचलों में डर पैदा हो गया है। वहीं बहन-बेटियों के हौसले बुलंद हो गये हैं। इसलिए उप्र की हर बहन-बेटी ‘यूपी के लिये योगी बहुत उपयोगी’ कह रही हैं। मुस्लिम महिलाओं के लिये किया गया काम भी योगी सरकार को प्रशंसा दिला रहा है। मुस्लिम बेटियों को पढ़ाई के लिये जाते समय मनचलों से बहुत दिक्कत होती थी। अपराध पर नियंत्रण से मुस्लिम बहन-बेटियों को भी लाभ मिला है।

यूपी ने भरी हुंकार, एक बार फिर योगी सरकार : पीएम मोदी

इस दौरान प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश को लूटा गया। जनता को अपराधियों, दंगाइयों और माफियाओं के हवाले कर दिया गया। वहीं योगी सरकार ने इन्हीं माफियाओं पर सख्ती दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इनका बस चलता तो कानपुर और पूरे उत्तर प्रदेश के हर शहर में मोहल्ला माफिया-गंज बना देते।

विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला करते हुये मोदी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के चलते कानपुर में उद्योगों पर तालाबंदी लग गई थी। वही डबल इंजन की सरकार की वजह से कानपुर में मेगा लेदर पार्क बनवाया जा रहा है। इन्हीं लोगों ने विदेशी आयात को प्राथमिकता देकर जालौन के कागज उद्योग को भी बर्बाद कर दिया था। योगी सरकार ने कागज उद्योग के साथ जालौन के मटर को भी वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कदम उठाये हैं।

‘हिस्ट्रीशीटर को हिस्ट्री’ बनाने का चुनाव : पीएम मोदी

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि योगी सरकार राज्य में बेसहारा पशुओं के लिए गौशालाओं का पूरी ईमानदारी से निर्माण कर रही है। राज्य में डेयरी सेक्टर को तेजी से विस्तार मिल रहा है। बिजली की जरूरत गोबर गैस से बनी बायोगैस से पूरी करने की कोशिश की जा रही है, जिससे किसानों को आय के अतिरिक्त विकल्प मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान गोवा में तृणमूल के एक नेता के साक्षात्कार का हवाला देते हुये लोगों से एकजुट होकर भाजपा को वोट देने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि साक्षात्कार में तृणमूल नेता ने हिंदुओं को बांटने की बात कही थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण, उत्तराखंड और गोवा में चल रहे मतदान के लिये लोगों से घर से निकलकर वोट करने की अपील की।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

BJP प्रत्याशी के वाहन पर हमला, तोड़फोड़ कर दी जानमाल की धमकी

Next Post

पूर्व सीएम हरीश रावत को वोट देते हुए वोटर का फोटो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री

13/06/2026
उत्तर प्रदेश

कोई भी शोध विकास के लिए किया जाता है, उसके पीछे लोक कल्याण की भावना निहित : योगी आदित्यनाथ

13/06/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
Main Slider

डबल इंजन की सरकार के साथ चलिए आजमगढ़ को हम सुरक्षित और समृद्ध बनायेंगे : मुख्यमंत्री योगी

13/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

घर के भेदी ने किया राम मंदिर के दान में गबन, जांच में हुआ चौंकाने वाला पर्दाफाश

13/06/2026
President Murmu
राजनीति

वीरता और विवेक को जीवन का मार्गदर्शक बनाएं युवा अधिकारीः राष्ट्रपति

13/06/2026
Next Post
vote to harish rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत को वोट देते हुए वोटर का फोटो वायरल

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था से सीएम सैनी सख्त, पुलिस को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

11/07/2024
पत्रकार रतन सिंह

बलिया : पत्रकार रतन सिंह के 6 हत्यारोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक निलंबित

25/08/2020
curry leaves

इस दिशा में लगाएं करी पत्ता का पौधा, घर में होगी सुख-समृद्धि

08/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version