• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाम समाजवादी, काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर देहात /लखनऊ। कानपुर देहात के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती थी। लगातार दंगों के कारण अराजकता का माहौल था। बाजारों में बमबाजी होती थी।

बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में थी, लेकिन 2017 के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था नजीर बन गई है। अब दंगे नहीं होते हैं, बमबाजी नहीं होती है। कांवड़ यात्रा निकलती है। कांवड़ यात्री हर-हर, बम-बम के नारे लगाते हुए चलता है।

आजम खान बाहर होंगे तो अखिलेश की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी : सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बेहतर हुई हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। ओडीओपी के माध्यम से परम्परागत उद्योग को बढ़ावा दिया है। भाजपा सरकार में युवाओं को 5 लाख से अधिक सरकारी नौकरी मिली। एक करोड़ 61 लाख से अधिक रोजगार दिए गए। एमएसएमई सेक्टर में 60 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पिछली सरकार कानपुर में तमंचे की फैक्ट्री लगवाती थी। उनका नाम समाजवादी, काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी थी। हमारी सरकार में डिफेंस कारीडोर बन रहा है। अब कानपुर का नौजवान यहां बने तोप पर बैठकर दुश्मन की सीमाओं में घुसेगा तो भारत माता का जयघोष करेगा।

सीएम योगी का ओवैसी को जवाब: शरियत नहीं, संविधान से चलेगा देश

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि कुछ लोगों ने कोरोना वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार किया कि यह मोदी वैक्सीन है। जो संकट का साथी होता है, वही सच्चा हितैषी है और जो संकट में साथ न दे वह अवसरवादी होता है। उन्होंने जनता से अपील की कि अब वोट की चोट से करारा जवाब देने का वक्त है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में लोगों को राशन का डबल डोज मिल रहा है, बिजली मिल रही है। उन्होंने पूछा कि आपको बिजली देने वाली सरकार चाहिए या अंधेरा फैलाने वाले लोग। राशन का डबल डोज देने वाली सरकार चाहिए या राशन लूटने वाली। मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

UP Election: अपराह्न तीन बजे तक 51.93 फीसदी मतदान

Next Post

इस दिन जारी होगा UPTET 2021 का रिजल्ट, यहां करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
Next Post
CA Foundation Result

इस दिन जारी होगा UPTET 2021 का रिजल्ट, यहां करें चेक

यह भी पढ़ें

Sanjay Nishad

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में संजय निषाद ने सपा प्रमुख, अखिलेश यादव पर किया वार

20/12/2025
Sarso ka saag

सर्दियों में लें सरसों के साग का मजा, नोट करें पंजाबी Recipe

31/12/2025
Share Market

मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

02/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version