• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुशीनगर हादसा: शादी की रस्मों में कुआं बना मौत का काल, एक साथ उठेंगी 13 अर्थियां

Writer D by Writer D
17/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
kushinagar accident

kushinagar accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। शादी की एक रस्म के दौरान कुएं (Well) में गिरने से 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत हो गई। हादसा कुशीनगर (Kushinagar Accident) के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया टोला गांव में हुआ।

हादसे (Kushinagar Accident) में 10 से ज्यादा महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। खबरों के मुताबिक, महिलाएं और लड़कियां शादी के कार्यक्रम में हल्दी की रस्म के लिए वहां पहुंची थीं।

इसी दौरान भीड़ का दबाव ज्यादा होने से कुएं का स्लैब टूट (Slab Broke) गया। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दुख जताया और पीएम फंड से मृतकों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान किया गया है। फिलहाल नौरंगिया टोला गांव में मातम का माहौल है और एक साथ 13 अर्थी उठने की तैयारी की जा रही है।

मृतकों की लिस्ट-

कब हुआ हादसा

परमेश्वर कुशवाहा ने कभी सपने में भी सोचा नहीं होगा कि लड़के के शादी के दिन इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी। नौरंगिया टोला गांव में शादी का जश्न का माहौल अचानक मातम में तब्दील हो गया। बुधवार को हल्दी की रस्म शाम करीब 7.30 चल रही थी। महिलाएं गांव के एक कुएं के पास इकट्ठा थीं। कुछ महिलाएं कुएं के स्लैब पर बैठी थी।

स्लैब टूटने से 25 से अधिक महिलाएं कुएं में समाई, 13 की मौत

करीब 8.30 अचानक कुएं का स्लैब भरभरा कर गिर गया और महिलाएं कुएं में गिर गईं। तुरंत हंगामा शुरू हो गया और पूरा गांव बचाव में जुट गया। रेस्क्यू में पूरा गांव रस्सी और सीढ़ियों के सहारे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा। इसके अलावा सेप्टिक टैंक से लगभग 9 टैंकर पानी बाहर निकाला गया। उसके बाद लाशें निकलनी शुरू हुई।

तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, दो जुड़वा बेटों की मौत

नौरंगिया स्कूल टोला के इस गांव में अकेले मरने वालों की संख्या 12 है, जबकि एक महिला कसया की है, जिनकी मौत हुई है। कुल13 मौत हुई हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है। एक साथ गांव से 12 अर्थियां उठ रही हैं। हर तरफ चीख-पुकार की आवाज सुनाई दे रही है। मौके पर प्रशासन के आला अफसर भी मौजूद हैं।

Kushinagar wedding Tragedy: एक साथ उठेंगी 13 अर्थियां... शादी के जश्न में  कुआं बन गया काल - Kushinagar Wedding Tragedy Live Update Ground Report  Death Bodies Falling into Well lclv - AajTak

मटकोर में व्यस्त थीं महिलाएं

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिलाएं मटकोर में व्यस्त थी तो पुरुष खाना बनाने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच कुएं में महिलाओं के गिरने की खबर से हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी बीच कुछ नौजवान लड़के रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए और महिलाओं व बच्चियों को निकालना शुरू कर दिया।

लोग वहां पर चीख रहे थे। परिजन अपनों को खोजने में लगे थे। परिवार की सदस्यों का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्लैब टूट जाएगा। हालांकि जब लोग उस पर चढ़ रहे थे तो मना भी किया जा रहा था कि टूट जाएगा। लेकिन लोग डांस देखने के लिए आगे कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।

फिलहाल रोकी गई शादी, बारात लेकर केवल जा सकता है दुल्हा

जिनके घर में शादी की रस्म है, उनका कहना है कि फिलहाल आज शादी का समय था और हमने शादी रोक दी है, अगर लोगों की राय होगी तो शादी के लिए केवल लड़का को भेजकर रस्म करा दी जाएगी। यह बात दुल्हे के पिता परमेश्वर कुशवाहा ने कही, जिनके यहां आज शादी होनी है।

Tags: kuchinagar incidentKushinagar accidentkushinagar newsup news
Previous Post

अंतिम सफर पर निकले बप्पी लहरी, बेटे ने दिया अर्थी को कंधा

Next Post

सपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय में छलका जाम, वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Next Post
alcohal party

सपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय में छलका जाम, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

इस बार कौन होगा हैदरगढ़ का कर्णधार?

22/02/2022
Mission Rojgar

उप्र में 16 हजार से अधिक युवाओं को गांवों में ही मिलेगा रोज़गार

07/06/2022
Surya Grahan

2024 का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लगेगा, जानें सूतक काल के बारे में

04/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version