• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने जब से 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा किया, भाजपा का फ्यूज उड़ गया : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
17/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, फिरोजाबाद, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया कि पहले व दूसरे चरण (UP Election) में गठबंधन ने शतक मार लिया है। चौथे चरण तक सपा की सरकार बन जाएगी और सातवें चरण तक भाजपा (BJP) के बूथों पर सन्नाटा हो जायेगा उन्हें बूथों पर कोई दिखाई नहीं देगा। भाजपा की सरकार में अन्याय, भेदभाव हुआ है सपा सरकार बनने पर सभी को सम्मान दिया जायेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को फिरोजाबाद (Firojabad) में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने (Akhilesh Yadav) भाजपा सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि भाजपा के लोग रेलगाड़ी बेच रहे हैं। रेलवे की जमीन बेची जा रही है। हवाई जहाज बेच दिया है। एयरपोर्ट बेच दिया है। पानी का जहाज बेच दिया। बंदरगाह बेच दिया।

यह चुनाव किसानों के मान सम्मान का चुनाव है : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि भाजपा कि नेताओं से ज्यादा कोई झूठ नहीं बोल सकता भाजपा के बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं, छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं और सबसे बड़े नेता सबसे बड़ा झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर चलेगा, लेकिन उन्होंने तो हवाई अड्डा ही बेच दिया। उत्तर प्रदेश को बचाना है। भाजपा सरकार में अन्याय हुआ है। भाईचारे के खिलाफ भाजपा काम कर रही है।

भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आयी। जिन्हें वापस कराने के लिए कई किसानों की जाने चली गई लेकिन सरकार ने ये कानून वापस नहीं लिये लेकिन उत्तर प्रदेश का चुनाव आते ही उन्होंने उन कानूनों को वापस ले लिया। भाजपा को किसान माफ नहीं करेंगे। भाजपा ने पिछड़े और अति पिछड़ों दलितों का अपमान किया है। इस चुनाव में सम्मान बचाना है। कहा कि, सपा सरकार आते ही जातिगत जनगणना कराएंगे। 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। किसानों को लोन फ्री रहेंगे। आलू के लिए विशेष पैकेज देकर किसानों की मदद देनी होगी तो वह भी सपा सरकार कार्य करेगी।

किसानों को कुचलने वालों को जनता जमानत नहीं देगी : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि जो लोग बैंकों का पैसा लेकर भाग रहे हैं, सोचो वह कहां के लोग हैं। उत्तर प्रदेश को बचाइए।

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी भाईचारे को ख़त्म कर रही है, में लाल पोटली लेकर चलता हूं, इसमे अन्न है, मैने अन्न संकल्प लिया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपाई कान पकड़कर सात सौ बार उठक बैठक लगाएंगे तो भी किसान माफ नही करेंगे। फ़िरोज़ाबाद का नाम पूरे देश दुनिया में है। लेकिन यहां मजदूरों को हक़ नही मिलता। गर्मी निकलवाने वाले ठंडे पड़ गए हैं। अखिलेश ने जनता से कहा कि बोले हमें जिताओगे या नही। पानी हम ले आये हैं, बिजली वाली बात तो पता चल ही गयी है।

बाबा जी तो बिजली के कारखाने का नाम भी नही जानते। सपा ने जब से 300 यूनिट बिजली फ्री की वादा किया है, भाजपा का फ्यूज उड़ गया है। नोट बंदी करने वालों की वोट बंदी करोगे या नहीं।

गर्मी निकालने वाले अब धुआं हो गए : अखिलेश यादव

फिरोजाबाद की पांचों सीटों पर सपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। जनसभा के दौरान टूंडला विधानसभा में आरएलडी नेता जयंत चौधरी भी सपा अध्यक्ष के साथ मौजूद रहें।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

‘अ थर्सडे’में यामी गौतम की मेहनत बेकार , नहीं दिखा पाई पूरा सच

Next Post

कुशीनगर हादसाः एक साथ उठी 13 अर्थियां, परिजनों के चीत्कार से दहल उठा क्षेत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post
kushinagar accident

कुशीनगर हादसाः एक साथ उठी 13 अर्थियां, परिजनों के चीत्कार से दहल उठा क्षेत्र

यह भी पढ़ें

कोरोना पॉजिटिव

भारत में कोरोना वायरस की रोजाना टेस्टिंग 3 लाख के पार

15/07/2020

दिल्ली वासियो को बड़ी राहत, केजरीवाल सरकार ने 8.36 रुपये प्रति लीटर घटाए डीजल के दाम

30/07/2020
arrested

13 मुकदमों में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

31/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version