• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल खंड में गायब थे सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता : सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, झाँसी, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी/ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरूवार को रानी लक्ष्मीबाई (Rani Laxshmibai) और वीरांगना झलकारी बाई के शौर्य और पराक्रम की धरती झांसी (Jhansi) में विपक्षी दलों पर करारे प्रहार हुए उन्हें अवसरवादी बताया। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सच्चा साथी संकट के समय साथ रहता है।

जबकि अवसरवादी साथी संकट के समय साथ ना खड़े होकर धोखा देता है। कोरोना संकट के दौरान समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस (Congress) के नेताओं ने बुंदेलखंड (Bundelkhand) के लोगों के साथ नहीं दिया। उन्हें धोखा दिया और भाई बहन की जोड़ी हमेशा की तरह कोरोना संकट के दौरान भी गायब रही। सिर्फ प्रदेश सरकार कोरोना संकट के आपको बचाने की लिए आगे आयी।

70 सालों तक विपक्ष ने लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसाया : सीएम योगी

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट में जिन अवसरवादी दलों ने आपका साथ नहीं दिया उन्हें वोट की चोट से सबक सिखाएं। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनने पर दो युवाओं को करोड़ लैपटाप तथा स्मार्टफोन देते हुए फ्री डिजिटल एक्सेस भी दिया जाएगा। और अब बुंदेलखंड रोजगार मांगने वाला नहीं रोजगार देने वाला बनेगा।

गुरूवार को झांसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बबीना और गरौठा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उनकी पहली जनसभा बबीना कैंट में हुई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत यहां रानी लक्ष्मीबाई और वीरांगना झलकारी बाई और मेजर ध्यानचंद्र का जिक्र करते हुए की। फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महानविभूतियों का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार ने बीते पांच वर्षों में झांसी तथा बुंदेलखंड के विकास के लिए तमाम कार्य किए हैं। यहां स्पोर्टस स्टेडियम बन रहा है, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे लगभग पूरा हो गया है।

अब नौजवानों को नहीं रहना पड़ेगा कुंवारा, कर दी व्यवस्था : सीएम योगी

बुंदेलखंड कोरिडोर में निवेश हो रहा है। हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बुंदेलखंड में घर घर आरओ जैसा पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछ रही हैं। हमने बुंदेलखंड को पानी संकट से मुक्ति दी है। जबकि बीते 70 वर्षों से  बुंदेलखंड को पानी की एक -एक बूंद के लिए तरसाया जा रहा था। 12 सिंचाई परियोजनों को पूर्ण करते हुए अब घर खेत में पानी पहुंचाया जा रहा है। अर्जुन सहायक परियोजना ने किसानों की आमदनी में इजाफा किया है।

सपा की सरकार युवाओं को तमंचा देती थी, हमने देश सेवा में लगाया : सीएम योगी

बुंदेलखंड में पूरी कराई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया जा बुंदेलखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड कारिडोर के सक्रिय होने पर यह इलाका रोजगार देने वाला बन जाएगा। यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना होगा। किसी के आगे रोजागर के लिए हाथ नहीं फैलाना होगा। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि बीते पांच वर्षों में भी कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूती देना हमारा लक्ष्य था। हम इसमें सफल भी रहे। उन्होंने कहा कि आज किसी की हिम्मत नहीं है कि किसी व्यापारी को तमंचा दिखाए। जबकि सपा सरकार में भू माफिया, पशु माफिया और खनन माफिया तथा पेशेवर अपराधी हावी थे। तब तमंचावादी, परिवारवादी बुंदेलखंड में तमंचे बनाने की अवैध फैक्ट्री लगवाते थे। अब यह तोप और लड़ाकू विमान बनाने की फैक्ट्री लग रही हैं। आज कोई राह चलते किसी राहगीर, व्यापारी या किसी बेटी पर तमंचा तानने का दुसाहस नहीं कर सकता।

प्रदेश में भयमुक्त एवं गुंडा मुक्त सरकार के लिए बीजेपी को चुने : सीएम योगी

अपनी इस जनसभा में मुख्यमंत्री ने बीते पांच वर्षों के दौरान झांसी में लोगों को दिए गए आवास और पेंशन आदि की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस जिले में 60,760 किसानों का कर्ज माफ़ किया गया। 50,499 आवास गरीबों को दिए गए। जिले में दो लाख 50 हजार नौ सौ  किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। लोगों को फ्री वैक्सीन यहां भी लगाई गई। खेतों में सरकार किसानों के खेत में पानी पहुंचा रही है तो माफिया और पेशेवर अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलवा रही है। हमारी सरकार में बुलडोजर विकास का प्रतीक है और माफिया की अवैध संपत्तियों को गिराने का भी प्रतीक है। विकास का यह बुलडोजर ऐसे ही चलता रहेगा। इसलिए जिन लोगों ने कोरोना संकट के दौरान आप को धोखा दिया है, उन्हें अपने वोट से सबक सिखाएं। कोरोना संकट में आपके साथ खड़े ना होने वाले दलों की संवेदना गरीबों के प्रति नहीं माफियावादी, तमंचावादी लोगों के प्रति है। जबकि भाजपा की संवेदना बेटियों की सुरक्षा करने तथा बिना भेदभाव के गरीबों का कल्याण करते हुए उनके दुःखदर्द में साथ खड़ा होने की है। इसलिए भाजपा का अपना समर्थन दें और प्रदेश के विकास के लिए अपशगुन हो गए सपा, बसपा तथा कांग्रेस के बहकावे में ना आएं। यही बात मुख्यमंत्री ने गरौठा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में लोगों से कहीं

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

गंगूबाई काठियावाड़ी – आलिया ने बर्लिन फिल्म फेस्ट में बिखेरा हुस्न का जलवा,

Next Post

पहले गुंडे इत्र छिड़कते थे, अब जेल से बाहर निकलने को डरते है : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
Next Post
swatantra dev

पहले गुंडे इत्र छिड़कते थे, अब जेल से बाहर निकलने को डरते है : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

Mission Rojgar

80 हजार करोड़ के निवेश से पांच लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

30/05/2022
cm yogi

जीसीसी इकाइयों को योगी सरकार का बड़ा प्रोत्साहन, भूमि खरीद पर मिलेगी फ्रंट-एंड सब्सिडी

09/01/2026
Repo Rate

RBI के ऐलान ने बढ़ाई आम आदमी की टेंशन, रेपो रेट को लेकर किया ये फैसला

06/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version