फरीदकोट। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) पंजाब चुनावों (Punjab Election) को लेकर जमकर रैलिया (Rally) कर रहे हैं। इस दौरान आज राजनाथ सिंह अमृतसर और फरीदकोट पहुंचे जहां मंच पर हुई धक्का-मुक्की के बीच वह सोफे पर गिर पड़े।
दरअसल, राजनाथ सिंह के स्वागत में मंत्रीजनों की मंच पर हार पहनने की होड़ में धक्का-मुक्की हुई जिस बीच राजनाथ सिंह पीछे पड़े सोफे पर गिर गए, हालांकि कोई हाताहत नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने हाथ के इशारे से सभी को अलग होकर खड़े होने को कहा।
बता दें कि इससे पहले आज सुबह उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेका। वहीं, आज पीएम नरेन्द्र मोदी भी अबोहर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी पंजाब में रैलियां कर रहे हैं।
Watch – पंजाब के फ़रीदकोट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मंच पर ये क्या हो गया ?#RajnathSingh #BJP #VideoViral #PunjabElections pic.twitter.com/PDnytGcS9u
— Nedrick News (@nedricknews) February 15, 2022
![]()
अमृतसर में रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है, जब चन्नी ये बोल रहे थे तब प्रियंका गांधी वहीं पर थी,जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस ने पंजाब को लूटा और दूसरा दिल्ली से आकर यहां सरकार बनाने का दावा कर रहा है।









