• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा-सपा को इस बार तलाक, तलाक, तलाक देना है : ओवैसी

Writer D by Writer D
18/02/2022
in चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश, जालौन, राजनीति
0
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) को एक ही थैली का चटटा-बट्टा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दो बिछड़े हुए भाई हैं और दोनों की मानसिकता एक है।

शुक्रवार को जालौन जिले के माधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि  योगी-अखिलेश, दोनों की मानसिकता एक है, दोनों लोग क्रूर और अहंकार में डूबे हुए हैं, यह अपने आप को नेता नहीं बल्कि बादशाह सलामत समझते हैं।

इंशा अल्लाह ‘एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी’, ओवैसी ने किया ट्वीट

ओवैसी ने योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में जो बादशाह बन जाता है, उसको हटाना जरूरी है, अब इन्हें हटाकर घर पर बैठाना है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश पर भी हमला बोला कहा कि एक को सैफई तो दूसरे को गोरखपुर में वापस भेजना है। ओवैसी ने कहा कि यदि इनको घर पर नहीं बैठाया तो यूपी के दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, मजलूम गरीबों का कभी भी भला नहीं होगा।

जिस जाति का नेता नही, उसकी कोई नही सुनता : ओवैसी

भाजपा पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि वोट लेने के लिए भाजपा के लोग मुगलों को हराने की बात करते हैं। उन्होंने कहा, मुगल मर गए हैं, उनकी हड्डियां भी गल गई हैं, लेकिन चुनाव में ये मुगलों को लेकर आ जाते हैं, भाजपा को मुगल के साथ पाकिस्तान भी याद आता है, ऐसा ही हाल अखिलेश का है, वह बोलते-बोलते जिन्ना पर आ जाते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया और कहा कि मोदी तीन तलाक (Triple Talaq) की बात करते हैं, लेकिन इस बार भाजपा और सपा को तलाक तलाक तलाक देना है, कुल मिलाकर इन सबका किस्सा खत्म हो जायेगा। जालौन में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पीएम मोदी ने 7 साल में 30 बार किया काशी का दौरा, दी करोड़ो की सौगात

Next Post

भारत के लिए तो पूरी धरती ही परिवार है

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, मुख्य सचिव ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा

25/05/2026
Next Post

भारत के लिए तो पूरी धरती ही परिवार है

यह भी पढ़ें

यूपी में जल्द ही शुरू की जाएंगी टीजीटी और पीजीटी टीचरों की भर्तियां

18/08/2020
CM Yogi

राज्यों के गृह मंत्रियों की बैठक में सीएम योगी भी होंगे शामिल

26/10/2022
poisonous liquor

शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version