• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सकिबुल ने हर सातवीं गेंद पर मारा चौका, तोड़ा अजय रोहेरा का रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
19/02/2022
in खेल
0
sakibula gani

sakibula gani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार| बिहार के सकिबुल गनी (Sakibul)  ने अपने डेब्यू रणजी (Ranji)मैच में तिहरा शतक लगाया। मिजोरम के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले सकिबुल गनी (Sakibul) के सामने अब 53 साल से चले आ रहे एक खराब रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती है।

बिहार के एक छोटे शहर मोतिहारी के रहने वाले सकिबुल गनी (Sakibul) ने अपने डेब्यू रणजी (Ranji)मैच में इतिहास रच दिया। वे अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मिजोरम के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले सकिबुल गनी (Sakibul) के सामने अब 53 साल से चले आ रहे एक खराब रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती है। इसके अलावा उनके सामने ‘वन मैच वंडर’ खिलाड़ी नहीं बनने की चुनौती भी है।

दरअसल, भारत के लिए प्रथम श्रेणी में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सकिबुल गनी (Sakibul)  10वें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले नौ खिलाड़ियों ने 200 या उससे ज्यादा रन तो बनाए थे, लेकिन किसी ने तिहरा शतक नहीं जड़ा था। हैरानी की बात है कि पहले के नौ खिलाड़ियों में सिर्फ एक को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिल सका। ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी गुंडप्पा विश्वनाथ थे। उन्होंने 1969 में भारत के लिए पहला मैच खेला था।

T-20: रोहित शर्मा बने टेस्ट कप्तान, इन प्लेयर्स की टीम से छुट्टी

गुंडप्पा विश्वनाथ (Gundappa Vishwanath) ने मैसूर की ओर से खेलते हुए नवंबर 1967 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 230 रन बनाए थे। प्रथम श्रेणी में 18 हजार के करीब रन बनाने वाले विश्वनाथ (Gundappa Vishwanath) भारत के महानतम बल्लेबाजों में एक माने जाते हैं। उन्होंने 91 टेस्ट में 6080 रन बनाए। इस दौरान 14 शतक लगाए हैं। उनके अलावा मणिपुर के मयंक राघव, पंजाब के जीवनजोत सिंह, मध्य प्रदेश के अंशुमन पांडे, पंजाब के अभिषेक गुप्ता, मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा, चंडीगढ़ के अर्सलान खान, मुंबई के अमोल मजूमदार और गुजरात के मनप्रीत जुनेजा ने डेब्यू मैच में 200 रन से अधिक बनाए, लेकिन भारत के लिए नहीं खेल सके।

सकिबुल गनी (Sakibul) ने मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के प्लेट ग्रुप में 341 रन बनाए। उन्होंने 405 गेंदों की पारी में 56 चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 84|20 का रहा। सकिबुल (Sakibul) की पारी को देखें तो उन्होंने हर 7वीं गेंद पर एक चौका मारा है। 341 में से 236 रन सिर्फ चौके-छक्के से लगाए।

रहाणे ने की फॉर्म में वापसी, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में लगाया शतक

सकिबुल (Sakibul) ने मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहेरा ने हैदराबाद के खिलाफ दिसंबर 2018 में 267 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 345 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 5 छक्के लगाए थे। डेब्यू मैच में धमाका करने वाले रोहेरा को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। उनके खाते में नौ प्रथम श्रेणी और छह लिस्ट-ए मैच हैं।

रोहेरा ने 2018 में अमोल मजूमदार के रिकॉर्ड को तोड़ा था। मजूमदार ने 1994 में अपने डेब्यू मैच में हरियाणा के खिलाफ 260 रन बनाए थे। अमोल ने प्रथम श्रेणी में 30 शतकों की मदद से 11 हजार से अधिक रन बनाए, लेकिन उन्हें कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

बिहार के सकिबुल  गनी (Sakibul) ने अपने डेब्यू रणजी मैच में तिहरा शतक लगाया। मिजोरम के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले सकिबुल गनी (Sakibul) के सामने अब 53 साल से चले आ रहे एक खराब रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती है।

BCCI का बड़ा फैसला : 87 साल में पहली बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन

बिहार के एक छोटे शहर मोतिहारी के रहने वाले सकिबुल गनी (Sakibul) ने अपने डेब्यू रणजी मैच में इतिहास रच दिया। वे अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मिजोरम के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले सकिबुल गनी (Sakibul) के सामने अब 53 साल से चले आ रहे एक खराब रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती है। इसके अलावा उनके सामने ‘वन मैच वंडर’ खिलाड़ी नहीं बनने की चुनौती भी है।

Tags: "mumbai cricket assoacian3T Cricket MatchbreakingnewsCricket BoarddailynewsGundappa VishwanathHeadlineslatestnewsNEWSnewsofthedaynewsreporternewstodaynewsupdateRanji CricketRanji Trophyranji trophy 2021Ranji Trophy dateRanji Trophy DebutRanji Trophy TitleSakibul Ghanitodaysnewsupdatenews
Previous Post

Flipkart ने शुरू की नई सर्विस, मात्र कुछ मिनट में डिलीवर हो जाएगा सामान

Next Post

सपा के प्रचारक हैं आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
cm yogi

सपा के प्रचारक हैं आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

SDRF कार्मिकों को दी जायेगी प्रोत्साहन धनराशि, धामी ने दिए निर्देश

20/06/2023

निवेशकों ने म्यूचुअल फंड के जरिये बाजार में हजारों करोड़ रुपये का किया निवेश

11/11/2020
Pigmentation

झाइयों को फेस से दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

13/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version