• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के प्रचारक हैं आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान : सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, सीतापुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/सीतापुर। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सीतापुर की सेवता विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ज्ञान तिवारी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) पर जोरदार हमला किया। उन्होंने जनता से कहा कि 2017 से पहले जो सरकार थी उसकी संवेदना गांव के लिए नहीं थी, किसान के लिए नहीं थी, नौजवान के लिए नहीं थी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए नहीं थी। सीएम योगी (CM Yogi) ने जनता से कहा कि ‘सपा का साथ आतंकवादियों के साथ’। उन्होंने जनता से पूछा- आतंकवादियों के प्रति जिसकी संवेदना होगी उसको आप समर्थन करेंगे क्या?

सीएम योगी (CM Yogi)  ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि कल अहमदाबाद के एक न्यायालय के फैसले से स्पष्ट हो जाता है कि अहमदाबाद के सीरियल ब्लास्ट में जो सैकड़ों लोग मारे गये थे और जो आतंकवादी उस घटना को अंजाम देने वाले थे। उसमें से कुछ उत्तर प्रदेश के भी थे। उत्तर प्रदेश के आतंकवादियों में से आजमगढ़ (Azamgarh) के एक आतंकवादी (Terrorist) के पिता, यानि उसके अब्बाजान समाजवादी पार्टी के प्रचारक (SP’s campaigner) हैं। सीएम (CM Yogi)  ने कहा सपा का साथ आतंकवादियों के साथ। सीएम ने कहा कि समाजवादी सरकार ने 2012 में क्या किया था। सारे आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया था। उनकी संवदेना आतंकवादियो के प्रति है और भाजपा की सरकार जब सत्ता में आई तो 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ के कर्ज माफी का जो निर्णय किया था उसको पूरा करके दिखाया।

पार्टी का संगठन खड़ा करने वाले चाचा शिवपाल के लिए कुर्सी तक नहीं : सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रथम दो चरण के मतदान ने साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। प्रचंड बहुत की सरकार ही मजबूत सरकार होती है। मजबूत सरकार का मतलब होता है विकास की योजनाओं को मजबूती से करने वाली। जिसके एक हाथ में विकास की छड़ी लेकिन दूसरे हाथ में माफियाओं की छाती पर चढ़ाने के लिए बुलडोजर का स्टेयरिंग हो। तो विकास एक नई ऊंचाईयों पर पहुंचता हुआ दिखाई देगा।

सपा की सरकार युवाओं को तमंचा देती थी, हमने देश सेवा में लगाया : सीएम योगी

सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश को अपराधमुक्त, गुंडामुक्त और भयमुक्त वातावरण देकर विकास की प्रक्रिया के साथ जोड़ा है। इसके लिए जैसे पिछली बार सेवता की जनता ने ज्ञान तिवारी को भारी मतों से विधायक बनाकर भेजा था। वैसे ही इस बार भी उनको जिताकर भेजना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वो करके दिखाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किसने कराया। उन्होंने पूछा कि क्या समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस राम मंदिर का निर्माण कराएगी क्या? तो फिर समर्थन भाजपा को मिलना चाहिये।

सबका साथ और सैफई खानदान का विकास ही सपा का नारा : सीएम योगी

सीतापुर की धरती को नमन करने के बाद सीएम योगी ने सेवता में कहा 2017 से पहले जब हम लोग उत्तर प्रदेश के किसी भी कोने में जाते थे। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का खतरा था, पूरी तरह से अराजकता थी। परिवार की माताएं-बहनें शिकायत करती थीं कि बेटियों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। अन्नदाता किसान खेत नहीं जा पाता था। हरी तीन महीने में दंगा होता था। महीनों कर्फ्यू लगता था। कब बमबाजी कब गैंगवार शुरू हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता था। पांच साल बाद हम आपके बीच आए हैं। आज मैं आपसे कह सकता हूं इन पांच वर्षों मे उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में कोई कर्फ्यू नहीं है। जिन बाजारों में पहले बमबाजी होती थी, वहां शांति हैं। जहां पर बमबाजी होती थी, वहां हर-हर, बम-बम का नारा लगाते हुए कांवड़िये धूमधाम से निकलते हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सकिबुल ने हर सातवीं गेंद पर मारा चौका, तोड़ा अजय रोहेरा का रिकॉर्ड

Next Post

सपा का प्रचार कर रहा आतंकवादी का परिवार : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
cm yogi

सपा का प्रचार कर रहा आतंकवादी का परिवार : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, 2020 में फ्लैट में मिला था शव

22/03/2025
Flower pots stolen from Rashtriya Prerna Sthal

पीएम के जाते ही लखनऊ वालों की शर्मनाक हरकत, गाड़ियों से आए और उठाकर ले गए गमले

26/12/2025
Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version