Main Sliderइटावाउत्तर प्रदेशचुनाव 2022राजनीति

UP Election: अखिलेश यादव ने डाला वोट, कहा- बाबा सीएम को अच्छा काम नहीं करना

इटावा। यूपी के तीसरे चरण में  हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर हमीरपुर और महोबा जिले में वोटिंग शुरू हो गई है।

सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav)  के साथ वोट (Vote) डाला। अखिलेश यादव करहल सीट से मैदान में हैं। वोट देने के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार यूपी से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश का किसान, नौजवान भाजपा को माफ नहीं करेगा।

स्वतंत्र देव ने किया मतदान, साध्वी निरंजन ने भी किया अपने मत का प्रयोग

बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं व लड़कियां लखनऊ में हैं। महिला सिपाही की मौत हुई। उसकी लाश लखनऊ के पीजीआई के पास मिली है। बाबा मुख्यमंत्री को अच्छा काम करना नहीं है। उन्हें अच्छा काम देखना नहीं है। भाजपा के सभी नेता झूठ बोलते हैं।

कानपुर मेयर ने मतदान करते हुए शेयर की फोटो, FIR दर्ज

अखिलेश यादव ने कहा कि कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। उ.प्र. में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो दिखाई गयी।

प्रो. राम गोपाल यादव ने वोट डालने के बाद कहा कि योगी के खराब शासन को खत्म करने का वक्त आ गया है। योगी के भ्रष्टाचारी और अत्याचारी शासन के खिलाफ अखिलेश मैदान में हैं और जनता उनके साथ है। एक तरफा चुनाव हो रहा है। सैफई में शिवपाल यादव,प्रो.राम गोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, आदित्य यादव और अक्षय यादव ने मतदान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button