कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और सुरक्षाकर्मियों में भिड़ंत
कानपुर। मतदान (UP Election) को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है और मतदान में बढ़ चढ़कर मतदाता भाग ले रहे हैं।
इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना (Satish Mahana ) भी मतदान (Voting) करने के लिए पहुंचे तो समर्थकों को सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। इस पर मंत्री और सुरक्षा कर्मियों में भिड़ंत हो गई।
दिव्यांग मतदाताओं में दिखा गज़ब का उत्साह, व्हीलचेयर पर बैठकर दबाया EVM का बटन
महाराजपुर विधायक सतीश महाना (Satish Mahana ) उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री है। महाना छावनी सीट से लगातार पांच बार और महाराजपुर सीट से लगातार दो बार से विधायक हैं। इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए महाना प्रयासरत हैं।
यूपी के औद्योगिक विकास क्षेत्र में क्रांतिकारी हुए परिवर्तन :सतीश महाना
मतदान के दिन आज जब वह परिवार के साथ मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे तो उनके साथ कई समर्थक भी बूथ पर जाने लगे। इसको देख सुरक्षा कर्मियों ने समर्थकों को रोका तो समर्थकों में कहा सुनी हो गई। इस पर मंत्री महाना भी सुरक्षा कर्मियों पर आग बबूला हो गये।
‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ पार्ट-2 : सतीश महाना बोले- आईटी हब बनेगा यूपी
मामला मंत्री का होने के चलते आलाधिकारियों को सूचना दी गई तो फौरन जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना भी मौके पर पहुंच गये और दोनों पक्षों को किसी तरह से शांत कराया।




