• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम के तंज पर शिवपाल का जवाब, बोले- पार्टी ही नहीं दिल भी हुए हैं एक

Writer D by Writer D
20/02/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति
0
shivpal

shivpal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने परिवार की एक तस्वीर पर सीएम (CM) के तंज का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ही नहीं दिल भी एक हुए हैं। इससे पहले ट्विटर पर दिए जवाब में समाजवादी एकता देखकर भाजपा की बौखलाहट बढ़ने की बात लिखी थी।

इटावा की जसवंतनगर सीट से सपा-प्रसपा गठबंधन प्रत्याशी शिवपाल ने रविवार को सैफई के अभिनव विद्यायल में बने मतदान केंद्र के बूथ पर वोट डालने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन की सरकार और अखिलेश यादव का नए मुख्यमंत्री बनने का दावा किया।

पार्टी का संगठन खड़ा करने वाले चाचा शिवपाल के लिए कुर्सी तक नहीं : सीएम योगी

 

akhilesh
akhilesh

उन्होंने कहा कि इस बार यूपी के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से अखिलेश यादव की सरकार बन रही है। अखिलेश यादव ने जो गठबंधन बनाया है, उसकी बहुत बड़ी जीत होगी। मैनपुरी जनपद की करहल विधानसभा पर भाजपा के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर उन्होंने कहा कि उनकी तो जमानत ही जब्त हो जाएगी। कहा, पांच साल में कुछ किया ही नहीं है, इसलिए चुनाव में जनता ने इन्हें नकार दिया है।

शिवपाल ने मुलायम सिंह से की मुलाकत, जीत के लिए लिया आशीर्वाद

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तंज को लेकर शिवपाल ने कहा कि मैं तो समाजवादी पार्टी के रथ पर नेताजी के पास बैठा था और उन्होंने मुझे कितने प्यार से अपने बराबर में बिठाया था, यह तो सभी ने देखा होगा। अखिलेश यादव नहीं चाहते शिवपाल की जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोगों की पार्टी ही नहीं बल्कि दिल भी एक हुए हैं। आप लोग बीजेपी की भाषा मत बोलिए, जीत को अखिलेश की ही होगी।

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है जनता : शिवपाल यादव

बताते चलें कि एक फोटो में समाजवादी रथ में नेताजी के सोफे के हत्थे पर बैठे शिवपाल सिंह यादव पर बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज कसा था था और शिवपाल की दुर्गति होने की बात कही थी। इसपर शिवपाल सिंह यादव ने फोटो को ट्वीट करके भी लिखा था- इटावा की इस समाजवादी एकता की प्रतीक तस्वीर के आने के बाद भाजपा की बौखलाहट बढ़ गई है। नकारात्मकता, अशांति पैदा करना। व्यक्तिगत हमला व चरित्र हनन, यही भाजपा का हथियार है। भाजपा के शब्दकोष में तरक्की और विकास जैसे शब्द नहीं हैं। थोड़ा इंतजार करिये, # 10 मार्च भाजपा साफ।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

शादी के जोड़े में दुल्हन ने पहले डाला वोट फिर पहुंची ससुराल

Next Post

Eunice तूफान के बीच Air India के पायलट ने कराई लैंडिंग, हो रही तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
air india

Eunice तूफान के बीच Air India के पायलट ने कराई लैंडिंग, हो रही तारीफ

यह भी पढ़ें

Shaheer Sheikh Ruchika

शाहीर शेख ने रुचिका कपूर से की शादी, एकता कपूर ने दिया ये रिएक्शन

28/11/2020
साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

अगर बगैर कुर्बानी बकरीद तो फिर दिवाली में नहीं होगी आतिशबाजी : साक्षी महाराज

07/11/2020
CM Yogi

वर्चुअली मीटिंग के बाद अब फिजिकल ग्राउंड जीरो पर उतरे CM योगी

08/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version