• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अश्विनी भावे बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया छोड़ अमेरिका चली गई

Writer D by Writer D
21/02/2022
in मनोरंजन
0
अश्विनी भावे

अश्विनी भावे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) फिल्मी दुनिया छोड़ अमेरिका (America)  चली गई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ये हीरोइन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की शादी

बॉलीवुड में तमात ऐसी अभिनेत्रियां हुई हैं जिन्होंने 90 के दशक में सिनेमा की दुनिया में धूम मचा दी। लेकिन फिर वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। आज हम जिस हीरोइन की बात करने जा रहे हैं उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता। आज वो (Ashwini Bhave) अभिनेत्री फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन कहां हैं ये किसी को नहीं पता। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अश्विनी भावे के बारे में। आपको ये नाम काफी सुना हुआ लग रहा होगा। लेकिन अगर आपने अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) के बारे में नहीं सुना है तो हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं। अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। आज एक्ट्रेस कहां हैं और क्या कर रही हैं। हम आपको बताएंगे।

Bollywood : ‘नो मेक-अप’ लुक में दिखाई दीं करीना, देखकर फैंस हैरान

अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) 90 के दशक में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हुआ करती थीं। उन्होंने बॉलीवुड की करीब 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिना, बंधन और सैनिक उनकी यादगार हिंदी फिल्में रहीं। इसके अलावा परंपरा, जज मुजरिम,  युगपुरुष, अशांत और इक्का राजा रानी जैसी फिल्मों में भी वो दिखीं। 1991 में ‘हिना’ फिल्म से डेब्यू करने वालीं अश्विनी (Ashwini Bhave)  को इस फिल्म में काफी पसंद दिया गया। फिल्म ‘हिना’ में अश्विनी के काम को बहुत सराहा गया था । फिल्म में साइड एक्ट्रेस होते हुए भी वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार पर भारी पड़ी थी।

90 के दशक से करोड़ों दिलों में राज करने वाली माधुरी दीक्षित को जन्मदिन मुबारक

अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) ने बहुत कम फिल्मों में काम किया लेकिन अभिनय के बूते पहचान बना ली। 90 के दशक की कई यादगार फिल्में उनके नाम हैं। दो साल बाद अश्विनी (Ashwini Bhave) अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सैनिक’ में नजर आईं, जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। इसके बाद उन्होंने अक्षय के साथ फिल्म ‘जख्मी दिल’ में काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

साल 1998 में सलमान खान के साथ फिल्म बंधन में काम करने के बाद वो अमेरिका America) चली गई थीं। अमेरिका America) में रहते हुए उन्होंने फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया। साथ ही वो स्टेज से भी जुड़ी रही। इसी दौरान उनकी शादी भी हो गई। शादी के 10 साल बाद अभिनेत्री साल 2017 में भारत वापस आईं। इस दौरान उन्होंने फिल्म ध्यानीमनी से कमबैक करने की कोशिश की। लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

90 के दशक में अपने गानों से धूम मचाने वाली फाल्गुनी पाठक का दिलचस्प लुक आया सामने

अश्विनी (Ashwini Bhave) अब बॉलीवुड से दूर अमेरिका के सैनफ्रैंस्सिको में रहती हैं। अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) अब दो बच्चों की मां हैं। अश्विनी (Ashwini Bhave) ने साल 2007 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपारदिकर (Kishore Bopardikar) से शादी कर ली थी। अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) की बेटी का नाम साची है। वो अमेरिका में रहती हैं लेकिन अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़कर रखती हैं। उनकी बेटी अमेरिका में अपने हाथों गणपति बनाकर कलर करती है।

भले ही अश्विनी (Ashwini Bhave) अमेरिका में सेटल हो गई हैं लेकिन भारत से जुड़ी रहती हैं। अश्विनी (Ashwini Bhave) अब भी मराठी फिल्मों में काम करती हैं। आखिरी बार अश्विनी भावे (Ashwini Bhave) वेब सीरीज द रायकर केस (The Raikar Case) में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में अश्विनी के साथ अतुल कुलकर्णी, ललित प्रभाकर, मनवा नाईक जैसे एक्टर लीड रोल में थे।

Tags: 90 के दशक90 के दशक के पॉपुलर कॉमेडी शो 'देख भाई देख' के राइटर के तौर पे जाने जाते है लिलिपुट90 के दशक में ले जाएगी बचपन वाली THE LION KING की कहानी90s bollywoodActor Akshay Kumarakshay kumarAshwini BhaveBollywoodbollywood gossipBollywood NewsKishore Bopardikarअश्विनी भावे
Previous Post

होटल सी प्रिंसेस में लगी भीषण आग, दमकल कि गाडियां मौके पर

Next Post

आज जारी होगी नर्सरी एडमिशन की दूसरी लिस्ट, यहां चेक करें लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan
मनोरंजन

सेहत की अफवाहों पर सलमान खान का जवाब, पूछा- ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’

20/07/2026
Priyanka Chopra
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा का ‘वाराणसी’ से फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मिला फैंस को बड़ा सरप्राइज

18/07/2026
Rajpal Yadav
मनोरंजन

मुश्किलों में घिरे अभिनेता राजपाल यादव, इस मामले में 3 महीने जेल की सजा

10/07/2026
Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor
मनोरंजन

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो… राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

02/07/2026
Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Next Post
kvs class 1 admission

आज जारी होगी नर्सरी एडमिशन की दूसरी लिस्ट, यहां चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कांग्रेस व सपा बोझ, इन्हें स्वीकार न करिएः सीएम योगी

13/03/2024
Special trains will run for PET exam

अयोध्या, लखनऊ समेत 46 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

01/11/2021
CM Dhami

जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के लिए 130 करोड़ की होगी व्यवस्था: सीएम धामी

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version