• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंबेडकर नगर: माँ सुधा की बेटी देवयानी ने कारवाई हत्या

Writer D by Writer D
21/02/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
sudha-murder

sudha-murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली| के आंबेडकर नगर (ambedkar nagar) इलाके में वर्ष 2007 में भाजपा के टिकट से निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुकी एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि महिला की बेटी ने अपने लिवइन पार्टनर के दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। मृतका की शिनाख्त सुधा रानी (Sudha Rani)(55) के रूप में हुई है। हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने बेटी देवयानी (Devyani) (24) और लिवइन पार्टनर के दोस्त कार्तिक (Karthik) (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

अमेजन स्टोर में लगी आग से दो घायल, कीर्तिनगर में भी बच्चे समेत दो की मौत

दरअसल देवयानी (Devyani) अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी शिबू के साथ दक्षिणपुरी रह रही थी। मां को यह पसंद नहीं था। सुधा (Sudha Rani) ने बेटी पर दबाव बनाने के लिए उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की धमकी देकर खर्चा भी देना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद लूटपाट के दौरान हुई हत्या का रंग देने का प्रयास किया गया।

दक्षिण जिले की पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे आंबेडकर नगर (ambedkar nagar)थाना पुलिस को एक मदनगीर के एक मकान में महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां घर पर एक कमरे के बेड पर सुधा रानी (Sudha Rani)  का शव पड़ा था। बेडशीट पर चोरों ओर खून ही खून फैला था। कमरे में कोई जोर जबदरस्ती के निशान भी नहीं थे। यहां तक खून के छींटे फर्श पर भी नहीं गिरे थे। पुलिस को घर पर महिला की बेटी देवयानी (Devyani) मिली।

बीजेपी विधायक आंबेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर पहनाए भगवा कपड़े

देवयानी (Devyani) ने बताया कि करीब 9|30 बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। उन्होंने पहले घर में रखा कैश और जेवरात लूटे। मां ने लूटपाट का विरोध किया तो आरोपियों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सुधा (Sudha Rani) के शव का मुआयना किया तो उसके गले में सोने की चेन और शरीर पर बाकी जेवरात अपनी जगह मिले। देवयानी (Devyani) से पूछने पर वह बार-बार अपने बयान बदलने लगी। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। कुछ ही देर की पूछताछ के बाद देवयानी (Devyani) टूट गई। उसने मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

देवयानी (Devyani)  ने बताया कि उसने अपने लिवइन पार्टनर कार्तिक (Karthik) से बातचीत की। कार्तिक (Karthik) उसकी मां की हत्या के लिए तैयार हो गया। योजना के तहत देवयानी (Devyani) ने नींद की गोलियों का इंतजाम किया। शनिवार शाम को वारदात को अंजाम देने का प्लान बना। देवयानी (Devyani) ने घर में मौजूद अपने मामा संजय और मां सुधा (Sudha Rani) को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी। मामा दूसरे कमरे में सोता रहा। देवयानी (Devyani) ने आरोपी कार्तिक (Karthik) को बुला लिया। उस समय सुधा (Sudha Rani) अपने बेड पर गहरी नींद में थी। आरोपी अपने साथ सर्जिकल ब्लेड लेकर आया था। कार्तिक (Karthik) ने सोते हुए ही सुधा का ब्लेड से गला रेत दिया। इसके बाद देवयानी (Devyani) ने लूट का मामला बनाने के लिए मां का कैश और जेवरात उसे दे दिए। पुलिस ने आरोपी कर्तिक को गिरफ्तार कर उसके पास से जेवरात बरामद कर लिए हैं।

मनीष गुप्ता हत्याकांड: तिहाड़ जेल शिफ्ट हुए आरोपी पुलिसकर्मी

पुलिस की पूछताछ में देवयानी (Devyani)  ने बताया कि उसके परिवार में मां के अलावा एक बड़ा भाई विक्रांत उर्फ काकू है जो महाराष्ट्र में परिवार के साथ रहता है। मां एरिया में अच्छी रसूखदार महिला थी। साढ़े पांच साल पूर्व देवयानी (Devyani) की शादी ग्रेटर नोएडा निवासी चेतन नामक युवक से हुई थी। पति से देवयानी (Devyani) को एक बेटा भी है। लेकिन उसने पति को छोड़कर अपने पुराने प्रेमी शिबू के साथ लिवइन में रहना शुरू कर दिया था। शिबू के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। सुधा (Sudha Rani) को यह पसंद नहीं था। वह कहती थी कि देवयानी (Devyani) चेतन के साथ ही रहे। यह सोचकर उसने बेटी को प्रॉपर्टी से बेदखल करने के लिए कहना शुरू कर दिया था। सुधा देवयानी (Devyani) को खर्चा भी देती थी जो उसने देना बंद कर दिया था। मां से पीछा छुड़ाने के लिए उसने शिबू के दोस्त के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर मां की हत्या कर दी। शिबू का इस हत्याकांड में कोई हाथ है या नहीं पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

 

पुलिस के मुताबिक सुधा (Sudha Rani) के पति रामजी लाल की भी वर्ष 2003 में कुछ रुपयों के लिए हत्या कर दी गई थी। रामजी लाल भी नेतागिरी करते थे। उस समय सुधा के बच्चे छोटे थे। सुधा ने किसी तरह बच्चों को पाला। वर्ष 2007 में खुद सुधा ने भाजपा के टिकट से निगम का चुनाव लड़ा था। लेकिन वह हार गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी वह भाजपा से जुड़ी थी और इस बार होने वाले निगम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। मां की मौत की खबर के बाद बेटा विक्रांत दिल्ली आ गया। आंबेडकर नगर (ambedkar nagar) थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Tags: Ambedkar Nagarambedkar nagar newsambedkar nagar policeCrime in ambedkar nagarcrime news ambedkar nagarFour Corona positives including registrar found in Government Engineering College Ambedkar Nagarloot in ambedkar nagarmp of ambedkar nagarVipin Mishra SP Ambedkar Nagarआंबेडकर नगर
Previous Post

राजनीति में अहंकार नहीं चलता और जनता अहंकारी को सबक सिखाती है : हरीश रावत

Next Post

75 वर्ष के बुजुर्ग ने की लव मैरिज, पुत्र ने दी धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
CM Dhami
राजनीति

नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प पत्र है: सीएम धामी

14/05/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए’ पत्रिका का किया विमोचन

14/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र: पुष्कर सिंह धामी

14/05/2026
SIR
Main Slider

दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने कसी कमर

14/05/2026
Next Post
Bhumi Pednekar

बोल्ड लुक मे दिखी भूमि पेडनेकर, टॉप संग स्कर्ट पहन बिखेरे जलवे

यह भी पढ़ें

mask challan

लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 1175 लोगों का चालान

09/01/2021

ज्ञान सिंह यादव नें ग्रामों में किया जनसम्पर्क

03/02/2022
Inflation

आम आदमी को बड़ी राहत, रिटेल महंगाई आई 6 साल के निचले स्तर पर

19/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version