• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहां महिलाओं को सम्मान मिले, वही रामराज्य : स्मृति ईरानी

Writer D by Writer D
22/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महाराजगंज
0
smriti irani

smriti irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराजगंज। जिले के सिसवा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी (smriti irani) ने कहा कि वर्ष 2017 में जब यहां आई थी, तब मैंने यह वादा किया था कि सिसवा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाया जाएगा। वह वादा पूरा हो गया है। अब सिसवा को तहसील बनाने का सपना वर्ष 2022 में पूरा होगा। यह सपना भी तभी संभव है जब आप सब अधिक से अधिक संख्या में 03 मार्च को मतदान कर प्रेम के सागर को विजयी बनाएंगे। कहा कि भाजपा ने देश में रामराज्य स्थापना का काम किया है। उन्होंने रामराज का मतलब भी समझाया। कहा, जहां महिलाओं का सम्मान, बड़ों को इज्जत मिल और युवाओं को प्यार मिले, वही रामराज्य है।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय विश्वस्तर पर यह चर्चा का विषय था कि भारत अपने देश के गरीबों की जान कैसे बचाएगा? इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 माह तक नि:शुल्क राशन मुहैया कराया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहे। योगी-मोदी कोरोना काल में बिना विचलित हुए देशवासियों की सेवा करते रहे। उनके सफल प्रयासों को आप सबने भी देखा और महसूस किया है।

यूपी वालों को गुंडा बताने वाली ममता अखिलेश के लिए करेंगी प्रचार : स्मृति ईरानी

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने कोरोना काल में लगने वाले वैक्सीन को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां फैलाईं, लेकिन आप लोगों के प्यार और विश्वास ने उन्हें निराश किया और देश के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उस भरोसा का परिणाम है कि अब देश कोरोना से मुक्त होने की ओर आगे बढ़ रहा है।

सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं, जो अफवाह फैला रहे थे। चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे कि कोरोना के वैक्सीन मत लगवाइए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि जिन्होंने सभी राम भक्तों पर गोलियां चलवाई और जेल भेजवायी आज उनके सपने में भगवान कृष्ण आते हैं। अगर उनके सपने में भगवान कृष्ण आते हैं तो निश्चित ही उन्होंने उन राम भक्तों के दुश्मनों से कहा होगा कि मैं पांडवों के साथ हूं न कि कौरवों के साथ रहूंगा।

अपराधियों को टिकट देने वाली पार्टी महिलाओं को क्या ही सुरक्षा देगी: स्मृति ईरानी

उन्होंने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया। कहा कि कांग्रेस वाले कह रहे थे कि विदेश से मंगवाकर ही वैक्सीन लगवाया जाना संभव है। उन्हें देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं था, लेकिन वैज्ञानिकों की मेहनत और मोदी सरकार के भरोसे ने कांग्रेस को चित्त कर दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में निर्मित कोरोना वैक्सीन देश के गरीबों को नि:शुल्क लगवाया गया। गरीबों की जान बचाई गई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के वक्तव्यों को उद्धृत करते हुए जबरदस्त कटाक्ष भी किया।

उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने किसी भेदभाव, जाति और धर्म को देखे बिना सभी लोगों का टीकाकरण कराया है। उन्होंने किसानों की बातें भी की। कहा, महराजगंज में अब तक दो लाख 60 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि की धनराशि मिली है। फसल बीमा योजना का लाभ भी 4 लाख 60 हजार किसानों को मिल चुका है।

स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर तंज, बोलीं- घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता

इसके पूर्व चार घंटे विलम्ब से पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सिसवा कस्बे के भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास तथा भाजपा में कभी मंत्री रह चुके और पुनः भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले शिवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

उत्तराखंड से आई विक्रम कंडारी तथा दिनेश ठकुराई ने कहा कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में चुनाव समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां मिल रहे संकेतों से यह साबित हो रहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार भारी बहुमत से दोबारा बनने जा रही है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

केएल राहुल ने 31 लाख दे कर 11 साल के बच्चे “वरद” की कराई सर्जरी

Next Post

आजमगढ़ जहरीली शराब से मौत लचर कानून व्यवस्था का नतीजा : पीएल पुनिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhatkhande University of Culture's new campus to be built in Kakarabad
उत्तर प्रदेश

भारतीय कला-संस्कृति को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच, भातखंडे के नए परिसर की रूपरेखा पर हुआ मंथन

06/07/2026
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: रायबरेली में उद्यान महाविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ, 22 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

06/07/2026
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: गोरखपुर और मुरादाबाद में बनेंगे 100-100 बेड के आधुनिक ईएसआई अस्पताल

06/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वीकृत परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कर शुरू कराएं निर्माण कार्य : योगी आदित्यनाथ

06/07/2026
Next Post
pl punia

आजमगढ़ जहरीली शराब से मौत लचर कानून व्यवस्था का नतीजा : पीएल पुनिया

यह भी पढ़ें

MYUVA

प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

08/08/2025

UP, दिल्ली समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में बाढ़ की चेतावनी

18/07/2021

दिल्ली इस बार भी दिवाली में न जलाए पटाखे, केजरीवाल ने की अपील

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version