• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भागवताचार्य पर लगा दुष्कर्म का आरोप, छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा

Writer D by Writer D
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Bhagwatacharya

Bhagwatacharya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के वृन्दावन (Vrindavan) में एक आश्रम में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा ने काशी विद्वत परिषद के पश्चिम भारत के प्रभारी भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज (Bhagwatacharya) तथा उनके एक साथी देवेंद्र शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म (rape) , मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज (case filed) कराया है।

पीडिता ने पुलिस द्वारा कार्यवाही ना करने का आरोप लगाते हुए 21 फरवरी को पुलिस कार्यालय में आत्मदाह करने की धमकी दी थी, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि छात्रा ने वृन्दावन के मोतीझील के निवासी भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज (Bhagwatacharya) तथा उनके साथी एवं प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पानीगांव थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) ने पीडिता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजनेस क्लास में महिला यात्री के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि करीब चार साल पहले पानीगांव के निवासी पुष्पेंद्र शुक्ला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। 20 मार्च 2018 को वह प्रेमी पुष्पेंद्र के घर पर थी, जब पुष्पेंद्र के पिता देवेंद्र शुक्ला वहां आए और पुष्पेंद्र को मारपीट कर वहां से भगा दिया। इसके बाद उसे धमकाते हुए उसके साथा दुष्कर्म किया। उसने इस कृत्य की तस्वीरें भी खींच लीं और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

पीडिता ने बताया कि इसके बाद देवेंद्र नौकरी दिलाने का झांसा देकर वह उसे भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज के पास ले गया। महाराज ने छात्रा को सात जुलाई 2020 को अपने मोतीझील स्थित उनके आवास पर बुलाया और उसके साथ बलात्कार कर घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद, कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडिता ने आरोप लगाया कि 15 फरवरी को वृन्दावन कोतवाली में उसने दोनों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय आरोपियों के साथ मिलकर पीडिता का वह मोबाइल भी कब्जे में ले लिया, जिसमें उन दोनों के खिलाफ सबूत थे।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रवीण मलिक ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

वहीं, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने सभी अरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।

Tags: Bhagwatacharyacrime newsmathura newsup news
Previous Post

किसानों के लिए योगी सरकार ने किया काम : रमापति राम त्रिपाठी

Next Post

उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा जान चुका है कौन किसकी मदद कर रहा था : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
pm modi

उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा जान चुका है कौन किसकी मदद कर रहा था : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Dhaka High Commission

भारत ने ढाका उच्चायोग से गैर जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाया

07/08/2024

तीन अंकों में भी नहीं होंगी विपक्ष की सीटें : दिनेश शर्मा

29/01/2022
anil ambani

मुश्किलों में घिरे अनिल अंबानी, ED ने मनी लॉन्डरिंग के तहत दर्ज किया नया केस

10/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version