• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्जरी के जरिए कान में फिट करवाया ब्लूटूथ, वजह जानकर हैरान रह गए सब

Writer D by Writer D
23/02/2022
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
ICAI CA

ICAI CA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में नकल करने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंदौर में नकल (cheating) करने के लिए छात्रों ने सारी हदों को पार कर दिया और अपने कानों में सर्जरी (surgery) के जरिए ब्लूटूथ (bluetooth) को फिट करवाया। इतना ही नहीं, एग्जाम में नकल करने के लिए छात्र ने अपनी बनियान में भी ब्लूटूथ लगाया था।

दरअसल, इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा शुरू होने के करीब 65 मिनट बाद कॉलेज में जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी की गोपनीय टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम को एक छात्र के पास से मोबाइल मिला। टीम ने मोबाइल जब्त कर जब छात्र से पूछताछ की तो हर कोई हैरान हो रह गया।

छात्र ने बताया कि उसने सर्जरी करवाकर ब्लूटूथ को अपने कान में फिट करवाया हुआ है। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि किसी को ब्लूटूथ दिखाई न दे। छात्र ने बताया कि उसके एक और साथी ने भी माइक्रो डिवाइस लगा रखी है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी की टीम ने उस छात्र को भी पकड़ लिया। टीम ने जब दूसरे छात्र की तलाशी ली तो पता चला कि उसने अपनी बनियान में ब्लूटूथ को फिट किया हुआ था।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर रेणु जैन ने कहा, मंगलवार को एमबीबीएस के एग्जाम के दौरान एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दो स्टूडेंट्स को उड़न दस्ते ने नकल करते हुए पकड़ा था। एक स्टूडेंट ने डॉक्टर की मदद से कान में सर्जरी करवाकर माइक्रो ब्लूटूथ फिट करवा रखा था तो दूसरे ने अपनी बनियान में स्पेशल डिवाइस और कान में ब्लूटूथ लगवाई थी, दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला नकल समिति को भेजा गया है।

वहीं, इस बारे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने सभी जानकारी डीएवीवी के साथ साझा की है, जो इस संबंध में उचित कार्रवाई करेगा।

Tags: cheating in egjamcrime newsIndore newsmadhya pradesh news
Previous Post

UP Election 2022 : रोजगार, रोजी-रोटी, अच्छी शिक्षा एवं सेहत, महिला सशक्तिकरण के लिए करें वोट

Next Post

EVM मशीन में डाला फेवीक्विक, मतदान हुआ बाधित

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Modern ropeway system to be built in Haridwar
राजनीति

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

08/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

08/04/2026
राजनीति

CM Dhami ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

08/04/2026
Next Post
evm

EVM मशीन में डाला फेवीक्विक, मतदान हुआ बाधित

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस ने छह मुन्ना भाईयों को दबोचा, सात लाख रुपए देकर पास की ऑनलाइन

07/05/2022
Fire Brokeout in School

जिला स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

03/08/2023
Earthquake

फिर डोली घाटी, पिछले 5 दिनों में 12 बार आए भूकंप

27/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version