• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारे बीच में गरीबों के मसीहा आए हैं ,किसानों के भविष्य आए हैं : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की विशाल जनसभा में जनता को सम्बोधित करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने सबसे पहले पीएम मोदी का अपने गृहजनपद में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा कि आज हमारे बीच में गरीबों के मसीहा (messiahs of the poor) आए हैं, किसानों के भविष्य (Future of farmers) आए हैं, नौजवानों के उज्जवल भविष्य आए हैं। जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

डिप्टी सीएम ने इसके बाद समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में जो गुंडागर्दी, अपरहण, जमीनों पर कब्जा होते थे, गरीबों की बेटियों को उठा ले जाने का पाप करते थे, आपको याद है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री जी की अपील पर आपने जब कमल खिलाया तो गुंडे कहीं दिखाई नहीं देते हैं। गुंडागर्दी खत्म हुई है, भाजपा ने खत्म की है। उन्होंने जनता से पूछा कि भाजपा ने पांच साल तक उत्तर प्रदेश में जो काम किया है, आप खुश हो या नहीं खुश हो। उन्होंने कहा कि मैं यह अपील करना चाहता हूं पांच साल आपने ट्रेलर देखा है असली पिक्चर 10 मार्च के बाद भाजपा गठबंधन की सरकार करेगी।

साईकिल उड़कर बंगाल की खड़ी, तो हाथ ननिहाल चला जायेगा : केशव मौर्य

उन्होंने जनता को याद दिलाया कि 2017 से बिजली कितने घंटे आती थी क्या। अब कितने घंटे आती है। उन्होंने कहा कि मैं यही कहने आया हूं आप सब यहां पर आए हैं। आप यही चाहते हैं कि आप भी सुरक्षित रहें और आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को कमल के फूल और कप प्लेट चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भाजपा और भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों को एतिहासिक अंतर से विजयी बनाईये। उन्होंने जिस साइकिल से उत्तर प्रदेश की धरती को रौंदने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की धरती पर अखिलेश यादव आए थे उन्होंने भगवान बुद्ध की मूर्ति को ठोकर मारते हुए चांदी का मुकुट पहनने का काम किया है। इस अपराध की सजा उत्तर प्रदेश की जनता देने का काम करेगी।

पुलिस के जवानो को बदतमीज कहने का जवाब दे अखिलेश : केशव मौर्य

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आपके समय में सपाइयों का नारा खाली प्लाट हमारा रहता था या नहीं। जिस गाड़ी में सपा का झण्डा उसमें बैठा गुंडा। थानों, तहसीलों को सपा के गुंडे चलाते थे या नहीं चलाते थे। गरीबों का कभी वो ध्यान रखते थे। 2014 से 2022 तक गरीब माताओं के जीवन में परिवर्तन आया है या नहीं आया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं भी एक गरीब का बेटा हूं। मैं गरीब का दर्द जानता हूं। आज हमारे बीच गरीब का दर्द जानने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है। ये सारे विरोधी मिलकर 2022 में भाजपा को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब तो प्रधानमंत्री जी आ गये हैं साइकिल उड़कर सैफई से बंगाल की खाड़ी तक जाएगी।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सीएम योगी ने की पुरोहित कल्याण बोर्ड गठन की घोषणा, संतों ने किया स्वागत

Next Post

विकास के पैसे को हड़पने का काम करती थी समाजवादी पार्टी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी

05/09/2026
Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post
cm yogi

विकास के पैसे को हड़पने का काम करती थी समाजवादी पार्टी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Game Zone

टीआरपी गेम जोन में लगी आग में अबतक 9 बच्चों समेत 24 की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

25/05/2024
Suicide

छात्र ने ट्रेन से कट कर कर ली आत्महत्या, इस बात से था क्षुब्ध

14/10/2023
विमान दुर्घटना

तुर्की : वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात सुरक्षाकर्मियों की मौत

16/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version