• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सनातन धर्म को ऊंचा रखने के लिए भाजपा सरकार आवश्यक : सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, प्रयागराज, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं ने चुनाव के बाद भागने की तैयारी कर ली है। उन्होंने बिना नाम लिए हमला किया कि किसी ने 11 मार्च का टिकट भी बुक करा लिया है। बहुत से लोगों को कोरोना और यूक्रेन संकट की वजह से टिकट नहीं मिल पा रहा है, इसलिए बिलों में छिप रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रयागराज की पुरातन पहचान को पुनर्स्थापित किया है। भारत के सनातन धर्म के ध्वज को ऊंचा रख सकें, इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार आवश्यक है।

‘तीर्थराज’ प्रयागराज में आयोजित रोड शो में… https://t.co/WPnyZt7mvz

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2022

यह बातें प्रयागराज के मेजा, करछना और प्रतापपुर एवं हंडिया विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज आने पर महर्षि भारद्वाज का स्मरण होता है। लालापुर यहीं पर है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण को घर-घर पहुंचाकर भगवान राम को हम सबके जीवन का हिस्सा बना दिया। भगवान राम और निषादराज के मिलन की पवित्र भूमि यहीं पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का माध्यम भी है। मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कर रहे हैं। पहले एयर कनेक्टिविटी नहीं थी। हमने इसे शुरू किया। हमने बेहतर कनेक्टिविटी से दिलों को भी जोड़ा है। दंगामुक्त ही नहीं, भयमुक्त प्रदेश भी दिया है।

Image

उन्होंने कहा पहले की सरकारें सैफई महोत्वस के नाम पर क्या करती थी, सबको पता है। आज जब महोत्सव की बात होती है, तो अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में रंगोत्सव, काशी की देव दीपावली और प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन सबके सामने आ जाता है।

सीएम योगी की जनसभा में पहुंचा ‘बाबा का बुलडोजर’ 

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बिजली मिल पाती थी। 2017 के बाद हर उस गांव तक बिजली पहुंचाई, जहां आजादी के बाद नहीं पहुंची थी। सबको पर्याप्त और बिना भेदभाव के बिजली मिल रही है। पहले बिजली का भी मजहब होता था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन सबको फ्री मिल रही है। अगर सपा बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन बाजार में बिक गई होती। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के महीने में दो बार राशन मिला है। पहले राशन और गरीबों की योजनाओं का पैसा कहां चला जाता था। यही पैसा इत्र वाले मित्र के यहां चला जाता था।

डकैत गांव में करता है डकैती और सपा सत्ता में बैठकर डालती हैं डकैती : सीएम योगी

साल में दो बार मुफ्त मिलेगा रसोई गैसः योगी

हमारी सरकार ने तय किया है कि 10 मार्च को फिर से सरकार बनने के बाद होली-दिवाली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो बार फ्री रसोई गैस दिया जाएगा। 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की बस में फ्री यात्रा, जन्म से स्नातक की शिक्षा के लिए 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपया, कन्या की शादी के लिए 51 हजार से बढ़ाकर अब एक लाख रुपया दिया जाएगा। अगले पांच साल में हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार से जोड़ा जाएगा। अभी 1 करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट दिया जा रहा है, इसे बढ़ाकर 2 करोड़ किया जाएगा। अन्नदाता किसान को सिंचाई के लिए फ्री में बिजली मिलेगी। यह सभी कार्य करने के लिए दमदार सरकार चाहिए।

सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री बनानाः योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनाना था। अब अयोध्या चित्रकूट संवर रहा, काशी भव्य बन रही है। मां विंध्यवासिनी का धाम भी नए तेज के साथ मां के गुणगान को गाने के लिए उतावला हो रहा है। पैसे के लिए हमारे पास एक यंत्र है। मैं उसका नाम लूंगा, तो सपा वाले चिढ़ जाएंगे। हम हाइवे बनाते हैं, तो बुलडोजर की जरूरत पड़ती है और माफिया की अवैध कमाई को जब्त करने के लिए भी बुलडोजर तैयार रहता है। इसी पैसे से विकास कार्य होता है।

कांवड़ यात्रा ने लिया कर्फ्यू की जगह: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले दंगों के हवाले प्रदेश था। महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। व्यापारियों पर बमबाजी होती थी। कोई सुरक्षित नहीं था। 2017 के बाद कोई दंगा नहीं हुआ। सभी सुरक्षित हैं। कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा ने लिया है। बमबाजी की जगह हर-हर, बम-बम का नारा लगाते हुए कांवड़ यात्री निकलते हैं। उन्होंने कहा कि माफिया 10 मार्च के बाद फिर बिलों में घुस जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मान सबको पर तुष्टीकरण किसी का नहीं। डबल इंजन की सरकार इसी भाव से चल रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास, सुशासन और सुरक्षा है और दूसरी तरफ माफिया, अपराधियों और गुंडे के साथ खड़े लोग हैं। इनका नारा है, सबका साथ सैफई खानदान का विकास और हमारा नारा है सबका साथ, सबका विकास।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज में हुए रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। लोग मुख्यमंत्री योगी को देखने के लिए अपनी छतों पर खड़े थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। लोग मुख्यमंत्री योगी पर फूल बरसा रहे थे। लोग मोदी-योगी के नारे लगा रहे थे। रोड शो के दौरान इतनी भीड़ थी कि एक छोर से दूसरा छोर दिखाई नहीं दे रहा था।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी-20 दिखा रवींद्र जडेजा का पुष्पा अंदाज

Next Post

राजनीति के कालनेमि को वोट का तमाचा मारने की आवश्यकता : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Next Post
cm yogi

राजनीति के कालनेमि को वोट का तमाचा मारने की आवश्यकता : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Polio Drops

अब 70 साल के दादा-दादी भी पीएंगे पोलियो ड्रॉप, यह है बड़ी वजह

04/05/2024
Mahant Gopaldas

महंत गोपालदास की हालत स्थिर, मेंदाता ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

29/11/2020
CM Yogi

योगी सरकार ने दिया इन अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश, विभागों में मचा हड़कंप

20/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version