• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गवाही के बदले दो भाइयों को गोलियों से भूना, 10 साल से सुलग रही थी हत्या की चिंगारी

Writer D by Writer D
26/02/2022
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम। जनपद से सटे पटौदी के खोड गांव में दो भाइयों (two brothers) की हत्या (Murder) की चिंगारी 10 साल से सुलग रही थी। अजय की ओर से गांव में हुई दो लोगों की हत्या के मामले में पूर्व पार्षद परमजीत की गवाही पर ही अजय को सात साल पहले आजीवन कारावास (life imprisonment) की सजा मिली थी। हाईकोर्ट से जमानत (Bail) लेकर इन दिनों वह बाहर चल रहा था।

गांव में हुई हत्या के मामले में गवाही देने की बात उसे साल रही थी। अपराध शाखा की टीम को जांच में पता चला है कि रोहित कुछ दिन पहले परमजीत के शराब के कारोबार से जुड़ा था। बाद में हिसाब गड़बड़ होने पर उसने अपने काम से हटा दिया था। उसके बाद उसकी दोस्ती गांव के ही अजय से हो गई थी। हत्या के आरोपियों का अपना अलग गुट है।

17 जनवरी को गांव के ही रहने वाले दिनेश के प्रॉपर्टी के कार्यालय पर बाइक सवार दबंगों ने हमला कर तोड़-फोड़ की थी। इस मामले में दिनेश ने पटौदी थाने में मरने वाले दोनों भाइयों को आरोपी बनाया था। पुलिस ने छानबीन में दोनों आरोपियों को क्लीन चिट दे दिया था। पुलिस के अधिकारी का मानना है कि दोनों भाइयों को मारने में कई दुश्मन एक साथ जुड़े हैं। पुलिस सभी पहलू पर काम कर रही है।

रामजानकी मठ की साध्वी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि रेवाड़ी के धनौरा गांव के रहने वाले शराब कारोबारी धनपत और उसके भतीजे जस्सू पर हत्या की साजिस रचने का आरोप है। उसने पूरी वारदात के पीछे इन दोनों का हाथ बताया है। शराब कारोबार को लेकर दोनों में विरोध था। अपराध शाखा की जांच उनको दबोचने में लगी है। शराब के कारोबार में बढ़ रहा दोनों का कद उन्हें नागवार लगता था।

घटना के बाद गांव पहुंची फॉरेंसिक टीम को मौके पर 45 खोल मिले हैं। अपराध शाखा की टीम ने मौके पर डंप उठाया है। सुजीत का बड़ा बेटा पटौदी में रेस्टोरेंट चलाता है।

लापता युवक की गोली मार कर हत्या, खेत में मिला शव

घटना के बाद से गांव में लोगों में आक्रोष था। कुछ लोग तो मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। पोस्टमार्टम हाउस में भी भीड़ रही। शाम छह बजे तक दोनों शव गांव में पहुंचने पर भीड़ उमड़ पड़ी।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुधीर ने बताया कि दोनों के शरीर में दस -दस गोलियां लगी हैं। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के भीतर भी तीन-तीन गोलियां मिली हैं।

अपराध शाखा की टीम को छानबीन के दौरान सीन ऑफ क्राइम से पता चला है कि हमलावर पेशेवर थे। सभी ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। उनको पता था कि सुबह परमजीत कहां बैठता था उसकी हत्या के बाद बड़ा भाई कितनी दूर पर मिलेगा।

मामले की जांच को लेकर अपराध शाखा व साइबर सेल की टीम को लगाया गया है। मौके पर मिले फुटेज की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।- प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम , गुरुग्राम।

Tags: crime newsgurugram newsmurderNational news
Previous Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में नहीं खेली थी हरमनप्रीत कौर

Next Post

5 बैटल गेम्स जिसमे है असली जंग जैसे ग्राफिक्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

युवाओं के हित में मैं सर झुका भी सकता हूं और खुद को मिटा भी सकता हूं: सीएम धामी

01/10/2025
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “मानसखंड” एल्बम का विमोचन

01/10/2025
Mallikarjun Kharge
राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत बिगड़ी, बेंगलुरू अस्पताल में एडमिट

01/10/2025
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा और मुनस्यारी उत्तराखंड के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर: धामी

01/10/2025
CM Dhami
राजनीति

वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद और अनुभव समस्त समाज के लिए मार्गदर्शक होता है: सीएम धामी

01/10/2025
Next Post
(Battle Games)

5 बैटल गेम्स जिसमे है असली जंग जैसे ग्राफिक्स

यह भी पढ़ें

sana khan mufti anas

शादी के बाद सना खान को लेकर ड्राइव पर निकले पति

28/11/2020
long distance relationship

लॅान्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

09/09/2021
Mohsin Raza

जनता की राय पर लेंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून पर फैसला : रजा

10/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version