• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विजया एकादशी व्रत रखने से पहले आज कर ले ये खास काम

Writer D by Writer D
26/02/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Vijaya ekadashi

Vijaya ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एकादशी (Ekadashi) का व्रत सभी व्रतों में सबसे प्राचीन माना गया है। पद्म पुराण के अनुसार स्वयं महादेव ने नारद जी को उपदेश देते हुए कहा था कि “एकादशी महान पुण्य देने वाली होती है।” ऐसा कहा जाता है कि जो मनुष्य विजया एकादशी का व्रत रखता है उसके पितृ और पूर्वज कुयोनि को त्याग स्वर्ग लोक जाते हैं। इस बार विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) का व्रत 27  फरवरी 2022 दिन रविवार को रखा जाएगा।  इस व्रत के कुछ खास नियम हैं, जो एकादशी तिथि से एक दिन पहले शुरू हो जाते हैं।

आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में…

विजया एकादशी व्रत एवं पूजा विधि

1- एकादशी से एक दिन पूर्व एक वेदी बनाकर उस पर सप्त धान्य रखें।

2- सोने, चांदी, तांबे अथवा मिट्टी का कलश उस पर स्थापित करें।

3- एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें।

4- पंचपल्लव कलश में रखकर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना करें।

5- धूप, दीप, चंदन, फल, फूल व तुलसी आदि से श्री हरि की पूजा करें।

6- उपवास के साथ-साथ भगवन कथा का पाठ व श्रवण करें।

7- रात्रि में श्री हरि के नाम का ही भजन कीर्तन करते हुए जगराता करें।

8- द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन आदि करवाएं व कलश को दान कर दें।

9- तत्पश्चात व्रत का पारण करें।

विजया एकादशी मुहूर्त

विजया एकादशी का व्रत 27  फरवरी को रखा जाएगा।  पारणा मुहूर्त  27  फरवरी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट तक किया जा सकेगा। व्रत पारण के लिए जातक को 2 घंटे 18 मिनट का समय मिलेगा।

विजया एकादशी पर किन बातों का ध्यान रखें?

अगर उपवास रखें तो बहुत उत्तम होगा, नहीं तो एक वेला सात्विक भोजन ग्रहण करें। एकादशी के दिन चावल और भारी खाद्य का सेवन न करें। रात्रि के समय पूजा उपासना का विशेष महत्व होता है। क्रोध न करें, कम बोलें और आचरण पर नियंत्रण रखें।

विजया एकादशी व्रत कथा

कथा के अनुसार त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र तट पर पहुंचे, तब राम ने समुद्र देवता से मार्ग देने की प्रार्थना की परन्तु समुद्र देव ने भगवान राम को लंका जाने का मार्ग नहीं दिया, तब भगवान राम ने वकदालभ्य मुनि की आज्ञा के अनुसार विजय एकादशी का व्रत विधि पूर्वक किया जिसके प्रभाव से समुद्र ने मार्ग प्रदान किया। इसके साथ ही विजया एकादशी का व्रत रावण पर विजय प्रदान कराने में सहायक सिद्ध हुआ और तभी से इस तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Tags: Vijaya ekadashiVijaya Ekadashi 2022Vijaya Ekadashi importanceVijaya Ekadashi muhurtVijaya Ekadashi significanceVijaya Ekadashi vrat
Previous Post

यूरोप ने बनाई कोरोना के खिलाफ 100% जादा कारगर वैक्सीन “विडप्रेवटिन”

Next Post

यूक्रेन से आने वाले यूपी के निवासियों को घर तक पहुंचाएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Next Post

यूक्रेन से आने वाले यूपी के निवासियों को घर तक पहुंचाएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Barishal Express passenger bus

बीच सड़क पर चलती बस के उड़ गए परखच्चे, 60 यात्रियों की अटक गई सांसें

18/04/2025
Dairy Sector

गोवंश पालकों की आय बढ़ाने में जुटी योगी सरकार

30/08/2023
whatsapp

बदल गया WhatsApp का पूरा लुक, ऐसे करें लेटेस्ट वर्जन अपडेट

20/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version