• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौ अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, छह फरार

Writer D by Writer D
27/02/2022
in उत्तर प्रदेश, जालौन
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उरई। उत्तर प्रदेश में जालौन की काेतवाली डकोर पुलिस ने विशेष अभियान समहू (एसओजी) और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर नौ अंतरराज्यीय चोरों (Interstate thieves) को गिरफ्तार (arrested) करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने यहां पत्रकारों को इस बारे मे जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि कोतवाली डकोर, एसओजी और सर्विलांस टीम को संयुक्त रूप से बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नौ अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पावर ग्रिड का कीमती सामान चुराकर उसे कम दामों में बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से चुराया गया पावर ग्रिड का 37 लाख का विद्युत सामान और एक ट्रक, एक कार तथा तमंचे बरामद किए हैं। जबकि छह आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गये जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 फरवरी को पश्चिम बंगाल के जनपद मालदा के गुदिया इंगलिया बाजार निवासी हबीबुर्रहमान पुत्र दाऊद अली ने डकोर कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें उसने बताया था कि ग्राम टिमरों की साइड से पावर ग्रिड के पांच कंडक्टर ड्रम (विद्युत तार) चोरी हो गये, जिस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी। साथ ही इस खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, क्षेत्राधिकारी उरई विजय आनंद के नेतृत्व में डकोर एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था।

इस टीम ने कड़ी मशक्कत कर इस वारदात को अंजाम देने वाले भीम सिंह उर्फ चंदू पुत्र प्रहलाद निवासी ज्वालापुरी थाना मियांवाली नई दिल्ली, फारुख खान पुत्र बुद्ध सिंह निवासी ककरारी थाना अलवर राजस्थान, रामबाबू निषाद पुत्र रामभजन निषाद निवासी सावलगडेरा फतेहपुर, राजेंद्र साहू पुत्र कन्हैया साहू, शुक्ला खां पुत्र मोहर खान, जैकम खान पुत्र दीनू खान, अलीजान पुत्र शेर खान, शौकत खान पुत्र सुलेमान तथा शरीफ का पुत्र उमरदीन निवासीगण अलवर राजस्थान को खिरिया घाट की तरफ जाने वाली प्राइमरी स्कूल के पास से आज सुबह गिरफ्तार किया। वही मौके से शौकत खान पुत्र ममल खां, इमरान पुत्र इमरत निवासीगण अलवर राजस्थान राजेंद्र निषाद, छेदी निषाद निवासीगण फतेहपुर पूरन कबाड़ी तथा दो तीन अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए।

Tags: crime newsjalaun newsup news
Previous Post

एक साल बाद अर्जुन यादव हत्याकांड में प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

Next Post

 नदी में गिरा ट्रक, एक शव बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा के ‘पीडीए’ का खेल समझ चुकी है जनता, मोदी-योगी के साथ खड़ा है हर वर्ग

22/04/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश

22/04/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2027 और कांग्रेस पार्टी 2029 में होगी भस्म: केशव प्रसाद मौर्य

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल, आक्रोशित महिलाएं दे रहीं सड़कों पर जवाब: सीएम योगी

21/04/2026
Murder
Main Slider

डबल मर्डर से दहला मुरादाबाद, बच्चों के सामने मां-बाप की निर्मम हत्या

21/04/2026
Next Post

 नदी में गिरा ट्रक, एक शव बरामद

यह भी पढ़ें

bajrang punia

संगीता फोगाट ने लिए बजरंग पूनिया के साथ ‘आठ फेरे’

30/11/2020
kabul blast

काबुल एयरपोर्ट विस्फोट: अबतक 40 की मौत, 120 से ज्यादा लोग घायल

26/08/2021
CM Yogi

नियुक्तियों के साथ भर्ती प्रक्रिया में आ रहीं बाधाओं को भी दूर कर रही योगी सरकार

25/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version