• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीरियड्स मिस होने पर न करें इनका सेवन, होता है खतरनाक

Writer D by Writer D
12/04/2025
in फैशन/शैली
0
Periods

Periods

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीरियड्स (Periods) अर्थात मासिक चक्र महिलाओं के जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया हैं जो कि नीयत समय अंतराल के बाद होती है। लेकिन कई बार ऐसा हो जाता हैं कि पीरियड्स आने में देरी हो जाती हैं जिसका सीधा संबंध महिलाओं की सेहत से जुड़ा होता हैं।

ऐसे में महिलाऐं पीरियड्स (Periods) ना आने पर दवाइयों का सहारा लेने लगती हैं जो कि सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं। ऐसे में जरूरत होती हैं प्राकृतिक उपायों की जो शरीर को नुकसान ना पहुंचाए।

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिनका सेवन करने से पीरियड को नियमित किया जा सकता हैं और ये सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं हैं। तो आइये जानते है इन चीजों के बारे में…

अनानास खाएं

पीरियड्स की परेशानियों को दूर करने के लिए पाइनएप्पल का सेवन करें। दरअसल, इसमें ब्रोमेलैन होता है, यह एक ऐसा एंजाइम है, जो गर्भाशय की परत को नरम करके आपके पीरियड्स को नियंत्रित करता है। पीरियड ना आने पर आप पाइनएप्पल को अपने आहार में शामिल करें। इससे आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। इसके अलावा अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी को दूर करने में आपकी मदद करता है।

अदरक का करें सेवन

पीरियड्स न आने पर अपने आहार में अदरक को शामिल करें। अदरक के सेवन से मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि मासिक धर्म के कुछ दिनों पहले अदरक का सेवन करना प्रभावी माना जा सकता है। अगर आप पीरियड्स को नियमित करना चाहते हैं, तो अदरक का सेवन करें।

कच्चा पपीता खाएं

अगर आपको पीरियड्स नहीं आ रहे हैं या फिर पीरियड्स आने में देरी हो रही है, तो इस स्थिति में आप कच्चे पपीते का सेवन करें। कच्चे पपीते का सेवन करने से पीरियड्स न आने की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, कच्चे पपीते में गर्भाशय की मांसपेशियों के संकुचन को कंट्रोल करने का गुण छिपा होता है। रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि कच्चे पपीते का सेवन करने से मासिक धर्म समय पर हो सकता है। वहीं, अगर स्ट्रेस की वजह से अगर पीरियड्स समय पर नहीं हो रहे हैं, तो आप कच्चे पपीते का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। इससे स्ट्रेस कम होता है, जो पीरियड्स समय पर लाने में आपकी मदद कर सकता है।

गाजर है असरदार

पीरियड ना आने पर आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन और कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी के कारण पीरियड ना आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में गाजर का सेवन करने से आपके शरीर में बीटा-कैरोटीन और कैरोटीन की पूर्ति हो सकती है। गाजर को खाने से पीरियड्स नियमित किया जा सकता है। इसके अलावा गाजर का बीज भी पीरियड्स को नियमित करने में आपकी मदद कर सकता है। गाजर का सेवन आप जूस, सलाद या फिर स्मूदी के रूप में कर सकते हैं।

दालचीनी है प्रभावकारी

पीरियड्स की कई परेशानियों को दूर करने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। यह मासिक धर्म में होने वाली कई परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक, पीरियड्स अनियमित होने पर दालचीनी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा यह पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं के लिए भी प्रभावी है। पीरियड न आने पर आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए प्रभावकारी हो सकता है।

फोलेट युक्त आहार का करें सेवन

फोलेट युक्त आहार का सेवन करने से पीरियड न आने की समस्या को दूर किया जा सकता है। फोलेट युक्त आहार जैसे- ब्रोकली, स्प्राउट्स, छोले, राजमा इत्यादि के सेवन से आप अपने पीरियड को नियमित कर सकते हैं। साथ ही यह नियमित ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने में आपकी मदद करता है। पीरियड को नियमित करने के लिए प्रतिदिन 400 माइक्रोग्राम (एमसीजी) फोलेट का सेवन जरूरी है। सही जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें, ताकि डॉक्टर आपकी स्वास्थ्य अवस्था के अनुसार आपको सही सुझाव दे सकें।

आहार में शामिल करें हेल्दी फैट

कई महिलाएं मोटापा बढ़ने के डर से फैट को अपने आहार में शामिल नहीं करती हैं। जिसकी वजह से उन्हें पीरियड्स न आने की समस्या हो सकती है। अगर आप पीरियड्स को रेगुलर करना चाहते हैं, तो अपने आहार में पर्याप्त रूप से वसा को शामिल करें। वसा के सेवन से शरीर का हार्मोन स्तर और ओव्यूलेशन का समय सही रहता है। अगर आप पीरियड्स को नियमित करना चाहते हैं, तो अपने आहार में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर आहार को शामिल करें। सैल्मन, वेजिटेबल ऑयल, अखरोट और अलसी ऐसे फूड्स हैं, जिससे आप पीरियड ना आने पर खा सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

एप्पल साइडर विनेगर का करें सेवन

पीरियड ना आने पर आप रोजाना सेब के सिरके का सेवन करें। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि रोजाना 15 मिली एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं की समस्या को कम किया जा सकता है। इससे पीरियड्स न आने की परेशानी दूर होती है। हालांकि, अभी इस पर और अधिक शोध की आवश्यकता है। ध्यान रखें कि एप्पल साइडर विनेगर का स्वाद कड़वा होता है, जिसका सेवन कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं, तो आप इसे गर्म पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इस पानी में आप शहद को भी मिला सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

Tags: health tipsHealthy livingsuper foods for problems in periods
Previous Post

दीवाना बना देगी भारत के इन चाय बागानों की खूबसूरती

Next Post

गर्भावस्था में सफर करते समय रखें इन बातों का ख्याल

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Paneer Bread Roll
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं टेस्टी डिश, खाते ही बन जाएगा मूड

01/02/2026
Chicken Angara
खाना-खजाना

नॉनवेज लवर्स के लिए बनाएं ये टेस्टी डिश, घर पर मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद

01/02/2026
excess oil
फैशन/शैली

सब्जी में अधिक हो गया है तेल, तो इन टिप्स से दूर करें समस्या

01/02/2026
Next Post
Pregnant

गर्भावस्था में सफर करते समय रखें इन बातों का ख्याल

यह भी पढ़ें

घाटी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

17/01/2021
IPS Manilal Patidar

फरार IPS मणिलाल पाटीदार विजिलेंस जांच में दोषी, FIR के आदेश

07/05/2022
South superstar Vijay Devarkonda Katrina

जल्द कैटरीना के साथ नज़र आएंगे साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version