• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी पर कुकर्म का आरोप, केस दर्ज

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
misbehaved

misbehaved

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) के उत्तराधिकारी के खिलाफ लालगंज थाने में कुकर्म (Rape) का केस दर्ज (Case Filed) किया गया है। पीड़ित के पिता का आरोप है कि रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी ने शरीर में दर्द होने के बहाने मालिश के लिए उसके बेटे को बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की। यहां तक कि किसी से कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। 24 फरवरी को जब बेटे से पिता की मुलाकात हुई तो उसने रो-रोकर आपबीती सुनाई।

उधर, रामभद्राचार्य का कहना है कि जो आरोप पीड़ित के पिता ने लगाया है, वह पूरी तरह से षड्यंत्र है। तुलसी पीठ की प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए षडयंत्र रचा गया है। रामचंद्र दास के ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।

सात माह से तुलसी पीठ में रह रहा पीड़ित किशोर

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 13 साल का किशोर पिछले 7 महीने से चित्रकूट के श्रीतुलसी पीठ में रह रहा है। वह दीक्षा भी ले चुका है। आचार्य रामचंद्र दास उर्फ जय मिश्रा ने ही पीड़ित का प्रवेश दिलाया था। पिता ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा, 8 फरवरी से 15 फरवरी तक जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य की कथा मिर्जापुर के लालगंज के एक गांव में हुई थी। उसमें आचार्य रामचंद्र दास के साथ उनका बेटा भी गया था।

कुत्ते के साथ कुकर्म करते रंगे हाथ पकड़ा गया नाबालिग, मामला दर्ज

13 फरवरी की रात 10 बजे आचार्य रामचंद्र दास ने शरीर में दर्द होने के बहाने किशोर को अपने कमरे में बुलाया। उसके बाद उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और कहा कि किसी को बताया तो गोली मार दूंगा। दूसरे दिन वह मध्यप्रदेश के सतना में आयोजित कथा में शामिल होने के लिए चला गया। जब यह वारदात हुई तो पीड़ित के पिता गुजरात में थे। 24 फरवरी को जब वह आश्रम पहुंचे तो बेटे ने आपबीती सुनाई।

B-Tech के छात्र के साथ यूनिवर्सिटी में कुकर्म, आरोपी HoD गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी आचार्य के खिलाफ धारा 377 सहित आधा दर्जन अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला राष्ट्रीय संत एवं कथावाचक रामभद्राचार्य के सेवादार से जुड़े होने के नाते, इसकी जांच सीओ लालगंज कर रहे हैं। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कौन है आचार्य रामचंद्र दास?

आचार्य रामचंद्र दास तुलसी पीठ चित्रकूट में बचपन से रहा है। यहीं पर उसकी शिक्षा-दीक्षा हुई। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने संत समाज की मौजूदगी में अगस्त 2019 को रामचंद्र दास को तुलसी पीठ, दिव्यांग विश्वविद्यालय का उत्तराधिकारी घोषित किया था। बीते दिनों में आचार्य रामचंद्र दास की अगुवाई में विश्व हिंदू महाकुंभ का आयोजन किया गया था, उसमें देश-विदेश के प्रमुख धर्मों के संत महंत उपस्थित हुए थे।

Tags: crime newsmirjapur newsup news
Previous Post

कीव को आज ही हर हाल में छोड़ें भारतीय, भारतीय एंबेसी की एडवाइजरी

Next Post

ऋचा घोष ने वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना पिता का सपना किया पूरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद

19/05/2026
Sushil Prajapati
उत्तर प्रदेश

रेप आरोपी के जेल से बाहर आते ही रोड शो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

19/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
Next Post
Richa-Ghosh

ऋचा घोष ने वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना पिता का सपना किया पूरा

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना के 13,596 नए मामले, 1.89 लाख से कम एक्टिव केस

18/10/2021
Digvijay Singh

पूर्व मुख्यमंत्री को एक साल की सजा, 11 साल पुराने केस में आया फ़ैसला

26/03/2022
Bigg Boss 19v

Bigg Boss 19: शुरू हुआ घरवालों का क्लेश, अनुज कपाड़िया पर लगा ये आरोप

28/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version