• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋचा घोष ने वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना पिता का सपना किया पूरा

Jai Prakash by Jai Prakash
01/03/2022
in खेल
0
Richa-Ghosh

Richa-Ghosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| बंगाल के सिलिगुड़ी जैसे छोटे से शहर से निकलकर ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने 18 साल की उम्र में ही वनडे वर्ल्ड कप (ODI world cup) के लिए टीम इंडिया(Team india )में अपनी जगह पक्की की। टीम इंडिया (Team india ) में बतौर विकेटकीपर शामिल ऋचा ने वर्ल्ड कप (world cup) से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने 26 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की थी। ऋचा ने 14 साल पुराने रुमेली धर के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ा। धर ने 2008 में 28 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

ऋचा (Richa Ghosh) का वर्ल्ड कप तक का सफर भी काफी कठिनाइयों भरा रहा। छोटे से शहर से यहां तक पहुंचने में उनके पिता मानवेंद्र घोष को काफी त्याग करना पड़ा। आइए उनके पिता से ही जानते हैं कि टीम इंडिया के सफर में ऋचा (Richa Ghosh) और उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैं भी क्लब स्तर पर क्रिकेट खेलता हूं। मैं अपने क्लब में अभ्यास के लिए जाता था, तो 4 साल की उम्र से ही ऋचा (Richa Ghosh) मेरे साथ जाती थी। वहां पर कई पेरंट्स अपने बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलाने के लिए लाते थे। ऋचा भी धीरे-धीरे उन बच्चों के साथ खेलने लगी। हालांकि, मैं चाहता था कि वह टेबल टेनिस खेले। चूंकि लड़कियों की क्रिकेट एकेडमी हमारे शहर में नहीं थी। इसलिए मैंने टेबल टेनिस एकेडमी में एडमिशन करवा दिया पर ऋचा का वहां मन नहीं लगा। फिर एक दिन मुझसे कहा कि मैं क्रिकेट ही खेलना चाहती हूं। कुछ दिन तक मैं उसे क्लब में लेकर गया, जब मुझे लगा कि यह क्रिकेट में ही कुछ करना चाहती है, तो मैंने कोलकाता में लेकर जाकर ट्रेनिंग करने का फैसला किया।

T20: 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ टीम इंडिया की विश्व रिकॉर्ड जीत

कोलकाता में भी लड़कियां लड़कों के साथ ही ट्रेनिंग करती थी। जब बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का कैंप लगता था, तब तो ऋचा अन्य लड़कियों के साथ कैंप में रहती थी। उस समय मुझे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं होती थी, लेकिन कैंप नहीं होने पर उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित था। इसलिए मैंने अपना बिजनेस छोड़कर उसके साथ ही कोलकाता में रहने लगा। जबकि मेरी पत्नी बड़ी बेटी के साथ सिलिगुड़ी में रहती थीं। कुछ सालों तक मुझे अपना बिजनेस बंद करना पड़ा। अब जब वह टीम इंडिया में सिलेक्ट हो चुकी है तो मैं फिर से अपने बिजनेस पर ध्यान दे रहा हूं। जब मैं कोलकाता में रहता था, तो मैं बंगाल के घरेलू टूर्नामेंट में पार्ट टाइम अंपायरिंग भी करना शुरू कर दिया था।

ऋचा (Richa Ghosh) शुरू से ही विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करती थी। वह हमारे लोकल आइकन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा से प्रभावित है। उनसे प्रेरित होकर ही वह विकेटकीपर बल्लेबाज बनना चाहती थी, पर जब वह घरेलू टूर्नामेंट के लिए सीनियर्स टीम के कैंप में गई, तो वहां पर कोच की सलाह पर वह गेंदबाजी करने लगी। उसका घरेलू टूर्नामेंट में सिलेक्शन ऑलराउंडर के तौर पर ही हुआ। वह कई मैचों में बंगाल के लिए बॉलिंग भी कर चुकी है। 2020 में टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में उसका सिलेक्शन हुआ, तब वह घरेलू टूर्नामेंट में गेंदबाजी भी करती थी, लेकिन टीम इंडिया में शामिल होने के बाद वह फिर से विकेटकीपर की भूमिका में लौट आई।

वन डे के बाद T20 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

पहले की तुलना में विमेंस क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन अब भी विमेंस एकेडमी की कमी है। पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा को लेकर होती है। लड़कियों को ट्रेनिंग लड़कों के साथ ही करनी पड़ती है। वहीं, छोटे शहरों में आज भी बुनियादी ढांचे की कमी है। ऐसे में छोटे शहरों के पेरेंट्स को बेटी को क्रिकेट सिखाने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऋचा ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वह वनडे में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी। वहीं, टीम की कप्तान मिताली राज ने भी एक इंटरव्यू में ऋचा और शेफाली वर्मा जैसी युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। मुझे भी उम्मीद है कि ऋचा मौका मिलने पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Tags: icc world cupIndia in world cup 2019return to team Indiaricha ghoshRicha Ghosh donates Rs 1 lakhteam indiaTeam India CricketerTeam India FineTeam India Selection
Previous Post

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी पर कुकर्म का आरोप, केस दर्ज

Next Post

छह मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, इस दिन होंगे दर्शन

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
Kedarnath Dham

छह मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, इस दिन होंगे दर्शन

यह भी पढ़ें

arrested

वायुसेना के सेवानिवृत अधिकारी के हत्या का खुलासा, छ्ह आरोपी गिरफ्तार

14/01/2021
accident

पेड़ से टकराकर वाहन सड़क से नीचे गिरा, नौ यात्रियों की मौत

01/02/2021
Steve Kerr

टेक्सास फायरिंग पर इस कोच ने कुछ ऐसा कहा, जिसे करोड़ो लोग देख चुके हैं

25/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version