• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T20: 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ टीम इंडिया की विश्व रिकॉर्ड जीत

Writer D by Writer D
27/02/2022
in खेल
0
team india

team india

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। भारत ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी-20 (T20) में जीत हासिल कर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप (Clean Sweep) कर ली है। तीन मैच की इस सीरीज में भारत ने तीनों मैच जीते और रिकॉर्ड बना दिया। ये टीम इंडिया की लगातार तीसरी क्लीन स्वीप सीरीज है, जबकि रविवार को खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने लगातार 12 टी-20 जीत दर्ज की हैं।

श्रीलंका ने इस मैच में भारत को 147 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 4 विकेट खोकर ही पा लिया। टीम इंडिया ने सिर्फ 16।5 ओवर में ही इस लक्ष्य को पाया। एक बार फिर श्रेयस अय्यर जीत के हीरो निकले। श्रेयस ने सीरीज में लगातार तीसरी बार फिफ्टी जड़ी और अपनी टीम को जीत दिलाई।

इस मुकाबले में एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा नहीं चल पाए और सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित 5 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद संजू सैमसन भी 18 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा (21), वेंकटेश अय्यर (5 रन) बनाकर आउट हुए। लेकिन एक बार फिर पिछले मैच की विनिंग जोड़ी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। रवींद्र जडेजा 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

शुरुआत में लड़खड़ा गई थी श्रीलंका की पारी

श्रीलंका ने इस मैच में पहले बैटिंग की, लेकिन उसका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ था। भारतीय बॉलर्स के आगे श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर पूरी तरह से ढह गया। श्रीलंका ने 60 रनों के स्कोर पर अपनी आधी टीम गंवा दी थी। लेकिन अंत में श्रीलंका ने वापसी की और आखिरी पांच ओवर में जमकर रन बटोरे।

श्रीलंका की ओर से कप्तान दसुन शनाका फिर चमके और उन्होंने 38 बॉल में 74 रन बनाए। दसुन ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा दिनेश चांडीमल और चमिका करुणारत्ने ने भी छोटी पारियां  खेलीं। श्रीलंका 20 ओवर में सिर्फ 146 रन ही बना पाया।

भारत की लगातार 12वीं टी-20 जीत

टीम इंडिया ने इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में लगातार 12 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की है। अभी तक टी-20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था, जिन्होंने 12 जीत दर्ज की थी। भारत के नाम भी अब 12 ही जीत हो गई हैं।

टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में लगातार तीसरा क्लीन स्वीप किया है। टी-20 वर्ल्डकप के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया के फुलटाइम कप्तान बने। उसके बाद से ही वह सिर्फ जीत ही दर्ज कर रहे हैं। पहले न्यूजीलैंड, फिर वेस्टइंडीज़ और अब श्रीलंका, रोहित की अगुवाई में भारत की तीसरी क्लीन स्वीप है।

रोहित की कप्तानी में लगातार तीसरी टी-20 जीत

  • न्यूजीलैंड: 3-0
  • वेस्टइंडीज़: 3-0
  • श्रीलंका: 3-0
Tags: cricket newsindvs slRohit SharmaT20
Previous Post

काशी में मेरी मृत्यु की कामना किए जाने पर मुझे बहुत आनंद आया : पीएम मोदी

Next Post

मुझे भगवाधारी होने का गर्व : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Next Post
cm yogi

मुझे भगवाधारी होने का गर्व : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

jalikattu

तमिलनाडु : कोरोना महामारी के दिशा निर्देशों के साथ जल्लीकट्टू उत्सव हुआ शुरू

14/01/2021

तालिबान के नए शिक्षा मंत्री ने पीएचडी को बताया बेकार, बोले- हम बिना डिग्री के सरकार चला रहे

08/09/2021

2000 साल पहले ज्वालामुखी से भाप बने इंसान का मिला कंकाल

25/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version