• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वन डे के बाद T20 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

Writer D by Writer D
20/02/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। सूर्यकुमार यादव (65) की 31 गेंदों पर सात छक्कों से सजी आतिशी अर्धशतकीय पारी और उनकी वेंकटेश अय्यर (नाबाद 35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 91 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत भारत (team india) ने वेस्ट इंडीज (west indies) को रविवार को तीसरे और आखिरी टी 20 (T20) मैच में 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

भारत ने पांच विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर विंडीज को नौ विकेट पर 167 रन पर रोक दिया। भारत ने इस तरह वेस्ट इंडीज को पूरे दौरे में क्लीन स्वीप कर दिया और इस तरह की यह उसकी दूसरी उपलब्धि बन गयी । इससे पहले 2017 में विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी-20) में मेजबान श्रीलंका को 9-0 से क्लीन स्वीप किया था।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और रुतुराज गायकवाड चार रन बनाकर 10 रन के स्कोर पर आउट हो गए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की लेकिन इसके बाद 93 रन तक जाते जाते भारत के चार विकेट गिर गए। ईशान ने 31 गेंदों पर 34 रन और अय्यर ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाये। कप्तान रोहित सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चार विकेट 13.5 ओवर में 93 रन पर गिर जाने के बाद सूर्य और वेंकटेश ने मोर्चा संभाला और विंडीज पर काउंटर अटैक किया।

T-20: घुटने पर बैठे वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी, टीम इंडिया ने किया ऐसा

सूर्य ने जबरदस्त छक्के लगाए। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद स्टेडियम में मौजूद 20 हजार दर्शकों का बल्ला हवा में उठाकर अभिवादन किया। सूर्य ने अपने 62 रन के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया और 65 रन का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर बॉउंड्री के पास लपके गए। सूर्य ने मात्र 31 गेंदों में एक चौके और सात छक्कों की मदद से 65 रन बनाये जबकि वेंकटेश ने 19 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के सहारे नाबाद 35 रन बनाये।

टीम इंडिया ने WI को 3-0 से किया क्लीन स्वीप, गेंदबाजों ने दिखाया दम

भारत की तरफ से हर्षल पटेल ने 22 रन पर तीन विकेट, दीपक चाहर ने चोटिल होने से पहले 1.5 ओवर में 15 रन पर दो विकेट, वेंकटेश अय्यर ने 23 रन पर दो विकेट और शार्दुल ठाकुर ने 33 रन पर दो विकेट लेकर विंडीज को लगातार छठी हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया। भारत ने इससे पहले विंडीज को वनडे सीरीज में भी 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

विंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने ही संघर्ष किया और लगातार तीसरा अर्धशतक बनाया लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। पूरन ने 47 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 61 रन बनाये। रोवमैन पॉवेल ने 14 गेंदों में 25 और रोमारियो शेफर्ड ने 21 गेंदों में तीन छक्कों के सहारे 29 रनों का योगदान दिया। कप्तान कीरोन पोलार्ड पांच रन बनाकर वेंकटेश का शिकार बने। दीपक चाहर को पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और वह अपना कोटा पूरा नहीं कर पाए।

टीम इंडिया का वनडे सीरीज पर कब्जा, WI को 44 रनों से दी शिकस्त

डेथ ओवरों की गेंदबाज़ी में हर्षल पटेल ने फिर एक बार ख़ुद को साबित किया और तीन विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर ने दो सफलताएं अर्जित की। साथ ही साथ छठे गेंदबाज़ वेंकटेश अय्यर ने दो ओवर डाले और दो महत्वपूर्ण शिकार किए। ओस से भरी गीली परिस्थितियों में भारत ने लगातार दूसरे मैच में लक्ष्य का बचाव किया और 3-0 से सीरीज़ अपने क़ब्ज़े में की। इस सीरीज़ में निकोलस पूरन के तीन अर्धशतक टीम के काम ना आए।

Tags: cricket newsone dayt-20team indiawest indies
Previous Post

गरीबों और कमजोर तबकों की सच्ची हितैषी है भाजपा : राजनाथ

Next Post

शराब की दुकान के पीछे रसोई गैस सिलेंडर फटा, पांच झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Next Post
cylinder explosion

शराब की दुकान के पीछे रसोई गैस सिलेंडर फटा, पांच झुलसे

यह भी पढ़ें

CM Yogi

लोस: चुनाव प्रचार की पिच पर सीएम योगी का शतक

06/05/2024
CM Vishnudev Sai

राजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव : मुख्यमंत्री साय

05/03/2024
Aadhaar card

फ्री में आधार कार्ड में अपडेट कराने का आखिरी मौका, ऐसे करें अपडेट

13/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version