• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब सबसे अधिक जरूरत थी तब रामगोविन्द चौधरी मेरे साथ खड़े रहे : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बलिया, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को अपनी चुनावी सभा में बांसडीह से प्रत्याशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी (Ramgovind chaudhary) के कद को और बढ़ा गए। उन्होंने कहा कि मुझे जब सबसे अधिक जरूरत थी, तब रामगोविन्द चौधरी मेरे साथ खड़े रहे।

बांसडीह से सपा प्रत्याशी रामगोविन्द चौधरी नौवीं बार विधानसभा में पहुंचने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। इसके पहले की विधानसभा में अखिलेश यादव ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाकर यह जताया था कि जो संकट में साथ खड़ा रहेगा उसे इनाम मिलेगा।

यह चुनाव छलिया बनाम बलिया का : अखिलेश यादव

उल्लेखनीय है कि, 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा कुनबे में मची रार के समय रामगोविन्द चौधरी अखिलेश यादव के साथ खड़े नजर आए। पिण्डहरा के मैदान में आयोजित चुनावी सभा के दौरान अखिलेश यादव ने अपने बगलगीर रामगोविन्द चौधरी के बारे में जब नाम लेकर बोलना शुरू किया तो उनके समर्थकों में जोश भर गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि यही रामगोविन्द चौधरी थे जो मेरे साथ तब खड़े रहे जब मुझे इनकी सबसे अधिक जरूरत थी। कहा कि सदन में भी यदि कोई भाजपा का मुकाबला करता है तो रामगोविन्द ही करते हैं। इसलिए इन्हें जिताकर सदन में भेज देना। अखिलेश यादव के इस सम्बोधन के दौरान रामगोविन्द चौधरी ने हाथ जोड़कर अखिलेश को कृतज्ञता जताई।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

Ukraine-Russia War: कीव से निकल चुके है सभी भारतीय, विदेश सचिव ने दी जानकारी

Next Post

दस मार्च के बाद समाजवादी पार्टी बनेगी समाप्तवादी पार्टी : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post

दस मार्च के बाद समाजवादी पार्टी बनेगी समाप्तवादी पार्टी : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

Honey Singh

पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात….

07/08/2021
ODF Plus

योगी सरकार की एक और उपलब्धि, यूपी के 100 प्रतिशत गांवों को मिला ओडीएफ प्लस का दर्जा

28/09/2023
arrested

वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य समेत सात गिरफ्तार

18/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version