• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा, बसपा या कांग्रेस कभी नहीं कराती श्रीराम मंदिर का निर्माण : सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, चुनाव 2022
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को कहा कि भाजपा (BJP) सरकार हर नागरिक को सुरक्षा और विकास, युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है। दूसरी पार्टियां नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती थीं और विकास योजनाओं में डकैती डालती थीं। प्रदेश में पांच चरण में संपन्न चुनाव में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त रुझान देख सपा (SP)  और बसपा (BSP) में हड़कंप मच गया है। हमारा बुलडोजर पेशेवर अपराधियों और माफिया को जमींदोज करता आ रहा है। बुलडोजर के खौफ से सपा-बसपा के बड़े नेताओं ने विदेशों का टिकट बुक करा लिया है। इतना ही नहीं, इनके छुटभैया नेता पड़ोसी मुल्क नेपाल भागने की फिराक में हैं।

योगी ने मंगलवार को गोरखपुर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में पांच जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में बिजली आपूर्ति भी जाति-मजहब देखकर होती थी। हमारी सरकार में बिना भेदभाव सबको पर्याप्त बिजली मिल रही है। यह चुनाव विकास और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर हो रहा है। सपा, बसपा या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कभी नहीं कराती। 2017 से पहले गरीबों का राशन सपा-बसपा के नेता हड़प लेते थे। इस बार सरकार बनने के बाद हर उज्जवला योजना के लाभार्थी को होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर, 60 साल के ऊपर की महिलाओं को रोडवेज बस में फ्री यात्रा की सुविधा देंगे। बेटी के विवाह के लिए दी जाने वाली 51 हजार की कन्यादान राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये देंगे।

ऑनलाइन शिक्षा और परीक्षा खर्च उठाएगी सरकार

योगी ने कहा कि कोरोना से जंग में सभी लोगों को कोरोना की मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराई। अगर बसपा या सपा की सरकार होती तो यह वैक्सीन ब्लैक हो जाती। डबल इंजन की सरकार है तो राशन का डबल डोज मिल रहा है। अब प्रदेश में एक्सप्रेस-वे बन रहा है, चीनी मिलें चल रही हैं, मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, आईटीआई, पालिटेक्निक खुल रही हैं। दस मार्च के बाद जितना भी खर्च ऑनलाइन शिक्षा, परीक्षा और परीक्षा की तैयारी पर आएगा, सारा खर्च सरकार वहन करेगी। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाना ही सबसे बड़ा विकास समझा।

बुद्धभूमि पर हर माह होते थे दंगे

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देने वाली भगवान बुद्ध की धरती कपिलवस्तु में हर माह दंगे होते थे। अशांति का माहौल रहता था। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के दंगा तो दूर कर्फ्यू भी नहीं लगा। ऐसे में विकास और बुलडोजर साथ-साथ चलने के लिए दमदार सरकार चाहिए। मतदान के दिन भाजपा के पक्ष में चौका और छक्का मारने की आवश्यकता है। कहा कि वह विकास के कार्य सबके लिए करेंगे पर किसी का तुष्टिकरण नहीं करेंगे।

परतावल में ही दंगा रोकना सीखा

महराजगंज के परतावल की जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहीं से दंगा रोकना सीखा। पहले यहां गुंडे अराजकता फैलाते थे। गोकशी करते थे। बेटियों के साथ छेड़खानी करते थे। उस समय यहां के नौजवानों ने साथ दिया, जिससे शांति हुई। अब ऐसी ही शांति पूरे प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि पर्व व त्योहार में आस्था व सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। गौ माता को भी नहीं कटने देंगे लेकिन अन्नदाता किसानों की फसल को भी नुकसान नहीं होने देंगे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

दस मार्च के बाद समाजवादी पार्टी बनेगी समाप्तवादी पार्टी : केशव मौर्य

Next Post

लापता किशोरी की सिर-धड़ कटी लाश मिलने से मचा हड़कम्प

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
Dead Bodies

लापता किशोरी की सिर-धड़ कटी लाश मिलने से मचा हड़कम्प

यह भी पढ़ें

MSME

एक लाख से अधिक युवाओं को एमएसएमई से जोड़ेगी योगी सरकार

01/09/2021
CM Yogi

रीवा सड़क हादसे 15 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

22/10/2022
share market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 381 अंक उछला

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version