• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पूरा बनारस हुआ मोदी मय

Writer D by Writer D
04/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें एवं आखिरी चरण में शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मेगा रोड शो (Megha Road Show) किया। इसकी शुरुआत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के मलदहिया चौराहे पर स्थित देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण से हुई।

शंखध्वनि, पुष्पवर्षा के बीच प्रधानमंत्री ने वाहन पर सवार होकर मेगा रोड शो शुरू किया। मोदी-मोदी और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे के बीच 3.1 किलोमीटर लंबे रोड शो में प्रधानमंत्री का काफिला मलदहिया से आगे बढ़ा तो सड़क के किनारे दोनों तरफ खड़े हजारों युवाओं, महिलाओं को देख प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान रास्ते में जगह-जगह बैंड-बाजा के धुन पर मोदी का स्वागत किया गया और उन पर गुलाब की पंखुरियां बरसाई गईं। लहुराबीर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत स्वागत किया। शहनाई की धुन और पुष्पवर्षा के बीच प्रधानमंत्री लहुराबीर से आगे बढ़े तो लोगों का हुजूम भी उसमें शामिल होता चला गया।

जैसे-जैसे प्रधानमंत्री का काफिला आगे बढ़ता गया, रोड शो में शामिल होने के लिए जनसैलाब उमड़ता रहा। रोड शो कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा। जहां से प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद सोनारपुरा, अस्सी मार्ग से होते हुए बीएचयू गेट पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर इसका समापन करेंगे।

पीएम मोदी के रोड शो के लिए दुल्हन की तरह सजी काशी, हर मोड पर होगा भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री के मेगा शो में जनसैलाब को देख लोगों को काशी में लघु भारत का एहसास होता रहा। रोड शो को मेगा इवेंट बनाने के लिए पूरे मार्ग पर भाजपा काशी क्षेत्र ने अलग-अलग स्थानों पर 31 चौकियां लगाईं। इसमें होली की हुड़दंग, बुलडोजर बाबा आदि की झांकियां सजाई गईं। हस्तशिल्प, शहनाई जुगलबंदी, किसान एवं आवास योजना, राम दरबार, गंगा आरती, वैक्सीनेशन आदि पर आधारित झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विशाल रोड शो के जरिये शहर उत्तरी विधानसभा, दक्षिणी विधानसभा और कैंट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए विजयी माहौल बनाया। पूरे यात्रा के दौरान रूफ टॉप फोर्स के साथ पुलिस फोर्स भी सतर्क रही। भीड़ की निगरानी ड्रोन कैमरे से होती रही।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शनाया बैकलेस ड्रेस में बिखेरे जलवे

Next Post

पांच वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ : अनुप्रिया पटेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
Anupriya Patel

पांच वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ : अनुप्रिया पटेल

यह भी पढ़ें

AIBE 21 exam

AIBE 21 परीक्षा 7 जून को, इस बार नियमों में बड़ा बदलाव, जानें जरूरी गाइडलाइंस

06/06/2026
sushant rhea sc

सुशांत सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिया की याचिका पर आज सुनवाई

19/08/2020
cm dhami

सीएम धामी ने रोड शो में किया प्रतिभाग, बोले- मां पूर्णागिरि का बुलावा आया है

28/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version