• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Amul के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Writer D by Writer D
05/03/2022
in Business
0
Mother Dairy

Mother Dairy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे ज्यादा सप्लाई करने वाली डेयरी कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) का दूध अब महंगा हो गया है। कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया है।

पीटीआई की खबर के मुताबिक दूध की ये बढ़ी हुई कीमतें 6 मार्च यानी रविवार से लागू हो जाएंगी। इससे पहले अमूल (Amul) देशभर में एक मार्च से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा चुका है।

ये होंगी दूध की नई कीमतें

मदर डेयरी के दूध की कीमतें बढ़ाने (Mother Dairy Milk Price Increase) के बाद रविवार से फुल क्रीम दूध (Mother Dairy Full Cream Milk Price) की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर होगी, अभी ये 57 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह टोन्ड दूध (Mother Dairy Toned Milk Price) अब 49 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि डबल टोन्ड दूध (Mother Dairy Double Toned Milk Price) 43 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आएगा।

मदर डेयरी और DTC ने किया यह समझौता, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

मदर डेयरी का गाय का दूध (Mother Dairy Cow Milk Price) अब 51 रुपये प्रति लीटर और मदर डेयरी के बूथ (Mother Dairy Booth Milk Price) पर मिलने वाले टोन्ड दूध की कीमत 44 रुपये की जगह 46 रुपये प्रति लीटर होगी।

आधे लीटर की पैकिंग पर बढ़ा 1 रुपया

मदर डेयरी के दूध की आधा लीटर की थैली सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों में से एक है। आधा लीटर की पैकिंग पर अब एक रुपये ज्यादा देना होगा। मदर डेयरी की इस पैकिंग के नए दाम (Mother Dairy Milk New Price) फुल क्रीम दूध के लिए 30 रुपये, टोन्ड दूध के लिए 25 रुपये, डबल टोन्ड दूध के लिए 22 रुपये और गाय के दूध के लिए 26 रुपये होंगे।

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से लागू हो जाएंगी नई दरें

प्रीमियम दूध के नए दाम

मदर डेयरी प्रीमियम कैटेगरी में भी दूध की बिक्री करती है। बढ़ी कीमतों के बाद आधा लीटर Mother Dairy Ultra Premium Milk अब 31 रुपये की जगह 32 रुपये का, सुपर-टी मिल्क 26 रुपये की जगह 27 रुपये का होगा।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

मदर डेयरी के दूध की कीमतें बढ़ाने का असर दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में भी पड़ेगा। कंपनी देश के 100 से ज्यादा शहरों में अपने उत्पाद बेचती है।

Tags: Mother dairy milkMother Dairy new priceMother Dairy price
Previous Post

रणदीप हुड्डा का फोटो कैप्शन बना चर्चा का विषय

Next Post

पूर्वांचल में पहले होता था गैंगवार, अब बहती है विकास की धार : अनुराग ठाकुर

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Next Post
anurag thakur

पूर्वांचल में पहले होता था गैंगवार, अब बहती है विकास की धार : अनुराग ठाकुर

यह भी पढ़ें

kolkata knight riders

कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकतरफा मुकाबले में 37 रन से हासिल की जीत

01/10/2020
Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari: किस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स?

कौन-सी SUV फीचर्स में आगे? Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari

08/01/2026
Roshan Jacob

रोशन जैकब ने दिए काकोरी के MOIC को निलंबित करने के आदेश

17/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version