• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉक्टर ने रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

Writer D by Writer D
07/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। जिले में थाना फतेहपुर के अन्तर्गत एक रेस्तरां के पास शामली निवासी एक चिकित्सक ने अपनी पत्नी के सामने ही कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने रविवार को बताया कि शामली निवासी डॉ. आर. पी. सिंह अपनी पत्नी डॉ. अलका सिंह के साथ शनिवार रात को अपनी कार से देहरादून जा रहे थे और रास्ते में दोनों रात साढे आठ बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक रेस्तरां पर रुके, जहां उनकी पत्नी शौचालय गई।

तोमर ने बताया कि  चिकित्सक दम्पती वहां लगभग डेढ घण्टे रुके और इस दौरान वे कभी कार में बैठते तो कभी इससे उतर जाते। इसी क्रम में चिकित्सक डॉ. आर. पी. सिंह कार से उतरे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी कनपटी पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सक की पत्नी जल्दी से उतरकर अपने पति के पास दौड़ी तो उनके पति खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े थे। तोमर ने बताया कि मृतक की पत्नी डॉ. अलका ने बताया कि उनके पति कुछ परेशान थे और उनका (डॉ. सिंह का) कहना था कि उनसे गाड़ी नहीं चल पा रही है।

एसएसपी के अनुसार, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक चिकित्सक का एक घर देहरादून में भी है और अक्सर वे सप्ताहांत पर शामली से देहरादून चले जाते थे तथा कल रात भी पति-पत्नी देहरादून ही जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: crime newsSaharanpur newsSuicideup news
Previous Post

पोखर में नहाने गए डूबने से दो बच्चों की मौत

Next Post

वाहन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
kanwariyas

वाहन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

यह भी पढ़ें

Radhe Your Most Wanted Bhai released in theaters, so much collection on first day

राधे योर मोस्ट वांटेड भाई थिएटर्स में हुई रिलीज, पहले दिन इतना रहा कलेक्शन

14/06/2021
Film City

फिल्म सिटी से 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 5-7 लाख को अप्रत्यक्ष रूप से होगा लाभ

28/06/2024
Transfer

पांच DM सहित एक दर्जन IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

03/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version