• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यशवंत जाधव के बाद शिवसेना के एक और नेता के घर IT की छापेमारी

Writer D by Writer D
08/03/2022
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Prakashan Group

income tax raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने मंगलवार सुबह शिवसेना के एक और नेता (Shivsena Leader) राहुल कनाल के बांद्रा स्थित आवास पर छापेमारी (Raids) की है। राहुल कनाल शिर्डी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी, युवा शिवसेना प्रमुख तथा पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई नगर निगम के स्थाई समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर हुई छापेमारी से मिले इनपुट के आधार यह छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आईटी की टीम बांद्रा तथा अंधेरी में कई ठिकानों पर आज सुबह से छापेमारी कर रही है। सुबह ही शिवसेना नेता के बांद्रा स्थित आवास पर आईटी टीम पहुंची और पूरी इमारत को सील कर दिया है। आईटी टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा की टीम है, जिसने इमारत में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। खबर लिखे जाने तक आईटी के छापे का ब्योरा नहीं मिल सका है।

शिवसेना नेता के घर IT की तलाश जारी, अहम दस्तावेज़ बरामद

उल्लेखनीय है कि आईटी की टीम ने इससे पहले शिवसेना उपनेता तथा मुंबई नगर निगम के स्थाई समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर पर छापा मारा था और दो करोड़ रुपये नगद, डेढ़ करोड़ रुपये के गहने तथा दो बैग कागजात व डिजिटल सबूत बरामद किया था। उस समय आईटी की टीम ने शिवसेना नेताओं, ठेकेदारों के घरों सहित 32 स्थानों पर छापेमारी की थी।

आयकर टीम ने 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में यशवंत जाधव के घर छापा मारा था। इस मामले में आईटी टीम को यशवंत जाधव की 5 फर्जी कंपनियों का पता लगा था। बताया जा रहा है कि इसी संदर्भ में आईटी की टीम आज राहुल कनाल के घर समेत 4 जगहों पर छापेमारी कर रही है।

नवाब मलिक के बाद शिवसेना नेता के घर आयकर विभाग का छापा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त करने की मुहिम शुरू है। यह मुहिम जारी रहेगी और भ्रष्टाचार में लिप्त जो भी हैं, जेल में जाने वाले हैं। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि अंधेरी में एक बहुत बड़े व्यक्ति के घर भी आईटी की रेड पड़ रही है।

शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने बताया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर गैर भाजपा नेताओं की घरों पर छापा डलवा रही है। गुजरात में 22 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के बारे में केंद्रीय एजेंसियों के छापे देखने को नहीं मिल रहा है। बड़े -बड़े उद्योगपतियों को छोडक़र केंद्रीय एजेंसियां सिर्फ दिखावा करने के लिए कार्रवाई कर रही है। यह देश की जनता समझ रही है।

Tags: income tax raidsMaharashtra NewsMumbai Newsshivsena
Previous Post

क्यूँ आज भी? ग्रामीण क्षेत्रों में बर्थ कंट्रोल का फैसला नहीं लेती महिलाएं

Next Post

IPL: धोनी की कप्तानी में चार बार चैंपियन बन चुकी चेन्नई सुपर किंग्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
IPL

IPL: धोनी की कप्तानी में चार बार चैंपियन बन चुकी चेन्नई सुपर किंग्स

यह भी पढ़ें

Fenugreek seeds

मेथी के दाने आसानी से कर सकते है आपका वजन कम

25/09/2021
corona vaccines

वैक्सीनेशन में भारत ने रचा इतिहास, 2 अरब डोज का आंकड़ा किया पार

17/07/2022
Suicide

कक्षा 12 की छात्रा ने छत से कूदकर दी जान

10/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version