• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बूथ पर नहीं होगी मतों की गिनती, ये है बड़ी वजह

Writer D by Writer D
09/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, चुनाव 2022
0
counting

counting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के बूथ नंबर-105 पर पड़े मतों (Votes) की गिनती (counting)  बृहस्पतिवार की मतगणना में नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उस पर रोक लगा दी है। क्योंकि चुनाव से पहले इस बूथ के मॉकपोल वाले वोट हटाए बिना ही मतदान करा दिया गया था और ईवीएम भी जमा करा दी गई थी। अब हार-जीत का अंतर बूथ पर पड़े मतों से बराबर या कम होने पर ही वीवीपैट की पर्चियों के आधार पर अलग से मतगणना कराई जाएगी।

जनपद में तीन मार्च को छठें चरण का मतदान हुआ था। जनपद की सात विधानसभा सीटों में फाजिलनगर के प्राथमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के बूथ नंबर 105 पर राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं से मॉकपोल कराया गया था। मॉकपोल के जरिए प्रत्याशियों के मत डाले जाते हैं और इसकी तसल्ली की जाती है कि वह वोट संबंधित प्रत्याशी के पक्ष में पड़ा है या नहीं। अभिकर्ताओं की संतुष्टि के बाद मॉकपोल वाले वोट मिटा दिए जाते हैं और उसके बाद नए सिरे से वोट डाले जाते हैं, लेकिन इस बूथ पर मतदानकार्मिक वोटों को हटाने का ध्यान नहीं रहा और मतदान प्रारंभ करा दिया गया।

इसकी जानकारी होने पर प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग को बताया। उनकी रिपोर्ट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथ के मतों की गणना न कराने का निर्देश दिया है। अगर मतगणना समाप्त होने पर जीत-हार का अंतर उस बूथ पर पड़े मतों के बराबर या कम मिलता है तो ऐसी स्थिति में उस बूथ के वीवीपैट की पेपर स्लिप के आधार पर मतगणना कराई जा सकेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि उस बूथ पर काउंटिंग नहीं की जाएगी। उसे लेकर कई निर्देश हैं। अंत में यदि मार्जिन कम है तो निर्वाचन आयोग से निर्देश लेना पड़ेगा। यदि मार्जिन ज्यादा है तो गणना ही नहीं की जाएगी। इसकी सूचना प्रत्याशियों को दे दी गई है, जैसा कि वहां के आरओ ने मुझे बताया है।

Tags: Election 2022election resultelections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सूअर का दिल लगवाने वाले दुनिया से पहले शख्स की मौत

Next Post

मोदी जी! अब इस देश में चुनाव भी नहीं कराएंगे? : केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

मोदी जी! अब इस देश में चुनाव भी नहीं कराएंगे? : केजरीवाल

यह भी पढ़ें

AK Sharma

बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश को मिल रही 24 घंटे विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

16/06/2024
गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढही Roof collapsed at Ghaziabad crematorium

भारतीय रेलवे की महंगी जमीन प्राइवेट कंपनियों को लीज पर देगी मोदी सरकार

12/12/2020
shea butter benefits

जानें कैसे शिया बटर से मिलेगी मुलायम, मखमली मुलायम और चमकदार त्वचा

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version