• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हारे, भाजपा बड़ी जीत की ओर

Writer D by Writer D
10/03/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Harish Rawat

Harish Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (UK Election) के नतीजे धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। भाजपा (BJP) लगातार जीत के आंकड़े को आगे बढ़ रही है। ऐतिहासिक सीट गंगोत्री को भाजपा ने जीत लिया है। इस सीट को लेकर मिथक रहा है कि जो इस सीट पर जीत दर्ज करते हैं, उसी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनती है।

गंगोत्री सीट का यह मिथक इस बार भी सही साबित होता दिख रहा है। यहां से भाजपा के उम्मीदवार सुरेश चौहान ने जीत हासिल की है। सुरेश चौहान को 28 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के विजयपाल सिंह सजवाण को करीब 21 हजार वोट मिले हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा कर्नल कोठियाल को करीब छह हजार वोट ही मिले हैं।

कुमाऊं के नैनीताल जिले में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां के लालकुआं सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) हार गए हैं। जबकि हरीश रावत अपने को कांग्रेस के मुख्यमंत्री दावेदार मान रहे थे। हरीश रावत करीब 15 हजार वोटों से हारे हैं। यह उनकी बड़ी हार है। वे पिछला चुनाव भी दो सीट पर लड़े थे और दोनों पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने चखा जीत का स्वाद

इस तरह से गंगोत्री सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुरेश चौहान सात हजार से अधिक सीटों से जीत मिली है। गंगोत्री में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी रुझानों में बहुमत के लिए जरूरी सीट से अधिक सीटों भाजपा जीतती दिख रही है।

कुमाऊं के नैनीताल जिले में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां के लालकुआं सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हार गए हैं। जबकि हरीश रावत अपने को कांग्रेस के मुख्यमंत्री दावेदार मान रहे थे। हरीश रावत करीब 15 हजार वोटों से हारे हैं। यह उनकी बड़ी हार है। वे पिछला चुनाव भी दो सीट पर लड़े थे और दोनों पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

उत्तराखंड चुनाव: रुझानों में हरीश रावत पीछे, बेटी को भो मिल रही मात

अल्मोड़ा जिले के सल्ट से भाजपा के महेश जीना ने जीत दर्ज कर लिया है। इन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रणजीत रावत को हराया है। महेश जीना को 22 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि रणजीत रावत को 17 हजार से कुछ ज्यादा वोट प्राप्त हुआ है। महेश जीना ने जीत के बाद कहा कि उन्हें मात्र 6 महीने का समय मिला। जिसमें उन्होंने लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को किया। उनके बड़े भाई सुरेंद्र जीना के मार्ग दर्शन में काम किया। इसका भी लाभ मुझे मिला। मैं सल्ट को आदर्श विधानसभा बनाऊंगा।

कपकोट से भी भाजपा ने भगवा लहराया है। यह भाजपा उम्मीदवार सुरेश गढ़िया को 30 हजार से अधिक से वोट मिला। वहीं कांग्रेस के ललित फर्स्वाण को करीब 25 हजार वोट मिला है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के भूपेश उपाध्याय को करीब 3 हजार वोट मिला है।

भाजपा जैसे-जैसे जीत की ओर बढ़ रही है, उनके कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता के जश्न मानाने की खबरें और तस्वीरें आने लगी हैं। देहरादून के भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान ने बताया कि पार्टी पहले से अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थी। प्रदेश की जनता ने डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगा दी है। अब ओर तेज गति से विकास होगा।

Tags: UK Assembly Election 2022UK Election 2022UK Elections 2022Uttarakhand Assembly Election 2022Uttarakhand chunav 2022uttarakhand election 2022उत्तराखंड चुनावउत्तराखंड चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभाउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

UP Election: एक लाख से अधिक वोटों से जीते CM योगी

Next Post

डेली एक्सरसाइज के फायदे कई, अपनाएं ये 5 टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
व्यायाम

डेली एक्सरसाइज के फायदे कई, अपनाएं ये 5 टिप्स

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत से हुई जनहानि जताया शोक

11/09/2023
Masala Puri

इन चीजों के साथ परोस सकते हैं यह डिश, शानदार बन जाएगा दिन

04/07/2025
Electricity Connection

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब नया घरेलू कनेक्शन लेना होगा महंगा

11/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version