• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। लगभग एक माह पहले घर में एक वृद्धा की लाश पुलिस ने बरामद की थी। संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतका के चचेरे पोते को गिरफ्तार कर लिया। जिसने लूटपाट के बाद ही अपनी दादी की हत्या (murder) कर दी थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि जिले के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदेहदू में 15 फरवरी की रात में कौशल्या पत्नी स्वर्गीय कीरत पटेल की हत्या कर दी गई थी और हत्यारा महिला के पहने हुए जेवर लूटकर फरार हो गया था।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हत्या का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये थे। विवेचक द्वारा मामले की जांच करते हुए शक के आधार पर मृतक के चचेरे पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि 15 फरवरी की रात मैं खाना देने के बहाने दरवाजा खुलवा कर कौशल्या के घर में घुस गया और कान के टॉप्स व पायल छीन ली। जिसने मेरा विरोध करते हुए मुझे पहचान लिया। पहचान के बाद पकड़े जाने के भय से मैंने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी परशुराम उर्फ करिया पटेल पुत्र कमलेश पटेल निवासी ग्राम भदेहदू थाना बबेरू की निशानदेही पर लूटे गए एक जोड़ी कान के टॉप्स व एक जोड़ी पायल बरामद की है। इस अभियुक्त को प्रभारी निरीक्षक बबेरू बांके बिहारी सिंह व कांस्टेबल जितेंद्र सिंह तथा धर्मेंद्र कुशवाहा ने गिरफ्तार किया है।

Tags: banda newscrime newsup news
Previous Post

अवैध वसूली के आरोप में दो सिपाही निलंबित, एक पहुंचा जेल

Next Post

मिलावटी शराब समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post

मिलावटी शराब समेत चार तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में कोयला संकट, राज्य में ठप हो सकती है बिजली

12/10/2021
Swachchhta wali Bhor

उत्सव के शोर के बाद सफाई मित्रों ने प्रदेशवासियों को दिया ‘स्वच्छता वाली भोर’ का तोहफा

13/11/2023
CM Dhami

सीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, धामी ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

08/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version