• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ATM हैक करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
ATM

ATM

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। एटीएम हैक (ATM Hacking) कर खाते से रुपए निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने शनिवार को पकड़ कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक ने जिले के कई एटीएम मशीनों से हैक कर लोगों के खाते से रुपए निकालने के बारे में जानकारी दी है।

गिरोह के सदस्य पिछले दो माह में देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया समेत अन्य जिलों में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एटीएम को हैक कर उसमें से रुपए लेकर दूसरे एटीएम पर चले जाते हैं। ऐसा करते हुए वह रास्ते में पड़ने वाले एटीएम से लाखों रुपये निकाल कर फरार हो जाते हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट में अलग-अलग बैंकों के एटीएम लगे हुए हैं। शनिवार को एक युवक एटीएम के केविन में गया और कुछ समय बाद बाहर आ गया। इसके बाद कई लोग एटीएम से पैसा निकालने गए, लेकिन पैसा नहीं निकला। कुछ देर बाद पहले घुसा युवक एटीएम के केविन में गया। उस एटीएम से निकल कर वह दूसरे एटीएम में घुस गया। इसी दौरान एटीएम में स्क्रू ड्राइवर से छेड़छाड़ करते हुए मकान मालिक ने देख लिया। उन्होंने आसपास के लोगों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया। युवक को पकड़ने के बाद उन लोगों ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक के पास से तलाशी लेने पर पुलिस को एक स्कू ड्राइवर और एक डिवाइस मिला। पूछने पर युवक ने बताया कि उसी डिवाइस की मदद से वह एटीएम से रुपए निकालता था। पुलिस उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो युवक सिकन्दर यादव गोपालगंज जिले का रहने वाला है। उसके गिरोह में कई जालसाज शामिल हैं। आने वाले दिनों में पुलिस एटीएफ हैकरों के बड़े गिरोह का खुलासा कर सकती है।

24 फरवरी को खुखुन्दू से उड़ाया था रुपया

दबोचे गए युवक की मानें तो 24 फरवरी को खुखुन्दू में पीएनबी के एटीएम से दस हजार रुपया उड़ाया था। जिसकी वीडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसमें गिरोह के तीन सदस्य शामिल थे।

ऐसे एटीएम को हैक कर निकालते है रुपया

शहर के बाहर या कस्बे में पड़ने वाले एटीएम को जालसाज अपना निशाना बनाते हैं। वह एटीएम में घुस कर एटीएम शटर के लॉक को स्क्रू ड्राइवर से तोड़कर उसमें अपना बनाया हुआ एक डिवाइस लगा देते हैं। जालसाज यह कार्य दो से तीन मिनट में कर देते हैं। इसके बाद जालसाज एटीएम से बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद जो लोग एटीएम में पैसा निकालने जाते हैं। उनका पैसा उसी डिवाइस में फंस जाता है और ग्राहक एटीएम में रुपए न होने की बात समझ कर वापस चला जाता है। जबकि उसके खाते से रुपया कट जाता है। इसके कुछ देर बाद हैंकर पहुंच कर डिवाइस में फंसा रुपया लेकर फरार हो जाते हैं।

सीओ सदर देवरिया श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले एक व्यक्ति को मकान मालिक ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। उससे पूछताछ की जा रही है। दबोचे गए युवक से कुछ जानकारी मिली है। मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।

Tags: ATM hackingcrime newsDeoria Newsup news
Previous Post

मेरी पार्टी ने की कांग्रेस की बराबरी : राजा भैया

Next Post

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज

23/04/2026
Wheat procurement
उत्तर प्रदेश

सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत, पूरे प्रदेश में शिथिल मानकों के साथ होगी खरीद

23/04/2026
Regional Agriculture Conference
उत्तर प्रदेश

24 को लखनऊ में होगा उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन

23/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का सीएम योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण

23/04/2026
CM Yogi
Main Slider

नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

23/04/2026
Next Post

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

World No Tobacco Day 2021

तंबाकू का उपभोग करने वालों में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक : डॉ सिंघल

30/05/2021
arrested

25 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

19/10/2022
congress leader

किसान महासम्मेलन में बैल ने मारी कांग्रेस नेता को लात, जमीन पर गिरे धड़ाम

01/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version