• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिसाइल गिरने से पाक घबराया, पूर्व राजदूत ने कहा- कुछ खतरनाक कर रहा भारत

Writer D by Writer D
14/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। भारत के मिसाइल (Missile) का तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान (Pakistan) के इलाके में गिरना विवाद का विषय बना हुआ है। भारत ने घटना पर खेद जताते हुए उच्चस्तरीय जांच बिठा दी है। पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से इस घटना को लेकर पीएम इमरान खान, पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ और विदेश मंत्रालय सहित कई लोगों की टिप्पणी सामने आई है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने भी इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक ने इस घटना को जम्मू-कश्मीर विवाद से जोड़ दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल Keleidoscope पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं, ‘ये घटना परेशान करने वाली है क्योंकि अगर आपको याद हो तो 22 फरवरी 1994 को भारत की संसद ने एक प्रस्ताव पास किया था जिसमें कहा था कि आजाद जम्मू-कश्मीर को हमें वापस लेना है। और अब जब कि रूस ने यूक्रेन पर कार्रवाई की है और उसके इलाकों दोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र भी घोषित किया है। तो शायद भारत को इससे प्रेरणा मिली हो।’

रूस पर भारत के निष्पक्ष रुख की एक अलग ही व्याख्या करते हुए पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा, ‘भारत ने रूस के खिलाफ सभी प्रस्तावों पर वोटिंग से खुद को इसलिए भी दूर रखा हो क्योंकि शायद वो ये समझता हो कि पूर्वी यूक्रेन में रूस ने जो भी किया है, वो जायज है। और चूंकि भारत अपने लिए भी कानूनी तौर पर एक रास्ता बना रहा है कि आजाद जम्मू कश्मीर पर हमला करके उस पर कब्जा कर ले। ये सारी संभावनाएं हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि ये होने जा रहा है लेकिन हमें इन तमाम चीजों को सामने रखना चाहिए।’

पाकिस्तान में गिरी भारत की मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह

उन्होंने कहा कि भारत की नरेंद्र मोदी सरकार के अब तक के रवैये को देखते हुए इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच करार है कि दोनों देश कोई भी बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण से तीन दिन पहले एक-दूसरे को सूचित करेंगे और अब तक ऐसा होता भी आया है।

उन्होंने आगे कहा, ‘पूर्व में हम एक-दूसरे को परीक्षण से पहले की जानकारी देते रहे हैं। अब शायद भारत हमारी क्षमता की जांच कर रहा है कि जब कोई मिसाइल पाकिस्तान की तरफ भेजी जाएगी तो पाकिस्तान की प्रतिक्रिया क्या होगी। क्योंकि भारत तो शीतयुद्ध शुरू करना चाहता है और उसी की शुरुआत के लिए इस तरह के काम कर सकता है। इसलिए हमें, हमारी फौज को, चौकन्ना रहना है।’

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि भारत की तरफ से एक सुपरसोनिक ऑब्जेक्ट ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने कहा कि 9 मार्च को भारत की तरफ से गिरने वाले ऑब्जेक्ट ने कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया और इससे किसी की जान भी जा सकती थी।

भारत ने इस घटना पर अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि रूटीन मेंटेनेंस के दौरान गलती से एक मिसाइल फायर हो गई और पाकिस्तान में जा गिरी। भारत ने इस घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

रूस ने यूक्रेन के सैन्य ट्रेनिंग सेंटर पर दागी मिसाइलें, 180 विदेशी भाड़े के सैनिकों को मारने का किया दावा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान में एक रैली के दौरान कहा कि पाकिस्तान भारतीय मिसाइल के पाकिस्तान में गिरने का जवाब दे सकता था लेकिन उसने संयम बरता।

वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने इस घटना को लेकर भारत की संवेदनशील तकनीक को संभालने की क्षमता पर सवाल उठाया। उन्होंने घटना को लेकर कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘इस घटना से भारत की संवेदनशील तकनीक को संभालने की क्षमता पर गंभीर सवाल उठता है।’

Tags: # world newsinternational NewsPakistan News
Previous Post

अमित शाह बने यूपी के पर्यवेक्षक, इनको मिली उत्तराखंड की ज़िम्मेदारी

Next Post

योगी सरकार बनने का संकल्प पूरा होने के बाद बनायी दाढ़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Indian High Commissioner Dinesh Trivedi met Bangladesh PM Rahman.
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से मिले भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी

10/08/2026
Student opens fire at school near Bangkok
अंतर्राष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

07/08/2026
Indian pilgrim drowns in Tehla Pokhari, Janakpurdham.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

05/08/2026
Attack on cargo ship in Oman
अंतर्राष्ट्रीय

पीस टॉक के बीच समंदर में धमाका! ओमान के पास कार्गो जहाज पर हमला

04/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post

योगी सरकार बनने का संकल्प पूरा होने के बाद बनायी दाढ़ी

यह भी पढ़ें

यूपी पंचायत चुनाव up panchayat election

यूपी पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, जानें आपके जिले में कब होगा मतदान?

26/03/2021
nia sharma

‘झलक दिखला जा’ के 10वें सीजन में लगेगा निया शर्मा के डांस व खूबसूरती का तड़का

16/07/2022
Sanjay Singh

केजरीवाल का जेल में कम हुआ साढ़े 8 Kg वजन, AAP नेता का दावा

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version