• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू ने पद से दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
16/03/2022
in Main Slider, चुनाव 2022, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Navjot Sidhu

Navjot Sidhu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पंजाब (punjab congress) के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Sidhu) ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, 5 राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफे की मांग की थी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी। नवजोत सिद्धू ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के मुताबिक मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं।

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को दी बधाई, कहा- जनता की इच्छा ईश्वर की इच्छा

सोनिया गांधी ने मांगा था इस्तीफा

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार मिली है। इस हार को लेकर पार्टी आलाकमान ने रविवार को एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद से लगातार एक्शन का दौर शुरू हो गया। सोनिया गांधी ने इन राज्यों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया था कि इन राज्यों में संगठन के पुनर्गठन के लिए पीसीसी अध्यक्षों से पद छोड़ने को कहा गया है।

करारी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा एक्शन, सिद्धू समेत 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

यूपी और उत्तराखंड के अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

इस आदेश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।

लल्लू ने उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार की ली ज़िम्मेदारी

अजय कुमार लल्लू ने भी यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। लल्लू ने ट्वीट किया, ”विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा।”

Tags: congressElection 2022National newsNavjot Singh Sidhupunjab congessPunjab News
Previous Post

चार लोगों की हत्या से दहली अमेठी, कोतवाली इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

काउंटिंग से पहले SDM से अभद्रता करने का मामले, 36 सपाइयों पर केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

30/04/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Next Post
FIR

काउंटिंग से पहले SDM से अभद्रता करने का मामले, 36 सपाइयों पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें

cm yogi

दवा, अस्पताल और आक्सीजन प्रबंधन पर सीएम योगी की पैनी नजर

24/04/2021
Father beats his 4-year-old daughter to death

पिता बना कातिल, गिनती न लिख पाने पर 4 साल की बच्ची को मार डाला

24/01/2026
अपहरणकर्ता गिरफ्तार

काकोरी पुलिस ने 24 घंटों में तीन अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, अपहृत मुक्त

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version