• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव बोले- बड़ा कठिन है UP में सफर…, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
16/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बुधवार को सीतापुर पहुंचे। इस दौरान उनकी गाड़ी के सामने सांड आ गया। अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ‘सफ़र में सांड तो मिलेंगे, जो चल सको तो चलो… बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो!’

दरअसल, अखिलेश यादव बुधवार को सीतापुर पहुंचकर पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा जी के भाई स्वर्गीय महेंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। अखिलेश यादव का काफिला जैसे ही सीतापुर के महमूदाबाद बस स्टॉप पर पहुंचा तो उनकी गाड़ी के सामने एक सांड आ गया। इस दौरान एक शख्स उनका वीडियो बना रहा था। अखिलेश ने यह वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा।

सफ़र में साँड़ तो मिलेंगे… जो चल सको तो चलो…
बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो! pic.twitter.com/ZunRV6qlPa

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 16, 2022

सीतापुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव में सपा के प्रदर्शन पर कहा, ‘जो चुनाव हुआ है उसमें समाजवादियों की नैतिक जीत हुई है। समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं के संघर्ष और जनता के सहयोग से समाजवादी पार्टी बढ़ रही है और भाजपा घटी है, हमारी सीटें और वोट प्रतिशत बढ़ा है।’

अखिलेश यादव के सामने शुरू हुई ‘मैं मौर्य, मैं मौर्य’ की लड़ाई

सीतापुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स बन सकती है तो लखीमपुर में जीप से कुचलने वाली घटना पर लखीमपुर फाइल्स क्यों नहीं? चुनाव बाद अपनी पार्टी की स्थिति पर अखिलेश ने कहा कि बुनियादी मुद्दे आज भी भारतीय जनता पार्टी के सामने खड़े हैं, सपा बढ़ी है और भाजपा घटी है।

महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘ऐसा परिणाम किसी ने नहीं सोचा था, कई लोगों ने जहर खा लिया, कई लोग शर्त हार गए, लेकिन इस परिणाम ने समाजवादियों को नैतिक जीत दिलाई है, भविष्य में सदन में जो भी कार्यवाही होगी उसमें समाजवादियों की भूमिका दिखाई देगी।’

The Kashmir Files पर अखिलेश यादव बोले- लखीमपुर हिंसा पर भी बने ‘Lakhimpur Files’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘अगर कश्मीर पर Kashmir Files बन रही है तो लखीमपुर हिंसा पर भी Lakhimpur Files बननी चाहिए। यहां के पड़ोसी जिले में किसानों को जीप से कुचल दिया गया था। समय आए और इस हिंसा पर भी फिल्म बने। भाजपा को बुनियादी मुद्दों जैसे- महंगाई, बेरोजगारी और यूपी के विकास पर जवाब देना होगा।’

Tags: Akhilesh Tweetakhilesh yadavsitapur newsup news
Previous Post

Amazon ने पेश किया ‘Holi Shopping Store’मिलेगी 60% तक छूट

Next Post

बीजेपी चालाकी और बेईमानी से चुनाव जीती : शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Next Post

बीजेपी चालाकी और बेईमानी से चुनाव जीती : शिवपाल

यह भी पढ़ें

Delhi Building Collapse

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

07/09/2026
Suspended

SI समेत 2 पुलिसकर्मी निलंबित, जाने पूरा मामला

15/03/2022
AK Sharma

प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों की प्रचुरता के अनुसार लगाये जायेंगे प्रोजेक्ट: एके शर्मा

15/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version