• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोन दिलाने के नाम पर 90 लाख ठगने वाले गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। साइबर सैल (Cyber cell) की टीम ने बुधवार को लोन दिलाने के नाम पर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार (arrested) किया है और उनके कब्जे से जिनकी निशानदेही पर 10 मोबाइल, 9 फर्जी आधार कार्ड, 32 चेक, तीन मैजिक पैन, लैपटॉप, कार, स्कूटी बरामद किये हैं।

खास बात यह है कि यह गिरोह लोन दिलाने के नाम पर कैंसिल चेक को फ्रिक्शन पैन (मैजिक पैन) की मदद से कैश करा ल लेते थे। चेक को पहले मैजिक पैन से कैसिंग कराते थे, फिर रबड़ या आग की मदद से उस इंक को साफ कर खातों से पैसा निकाल लेते थे। यह गिरोह अब तक 400 से अधिक लोगों से करीब 80 से 90 लाख रूपए की ठगी कर चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक (क्राइम) दीक्षा शर्मा ने बताया कि साइबर सेल के पास के नाम पर ठगी की पांच शिकायतें आई थीं। की गई जांच में पता चला कि यह ठगी 5 लोगों के साथ नहीं बल्कि 400 से अधिक लोगों के साथ विभिन्न जिलों में हो चुकी है। साइबर सैल प्रभारी सुमित कुमार, एसआई अशोक कुमार की टीम ने बुधवार दोपहर राजनगर एक्सटेंशन से बीए पास सुनील शर्मा निवासी साया गोल्ड शिप्रा इंदिरापुरम, रजनीकांत शुक्ला निवासी निवइया प्रयागराज को गिरफ्तार किया।

एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी साथी के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड बनाकर उससे फर्जी सिम लेते थे। लोन दिलाने के नाम पर प्रचार के लिए विजिटिंग कार्ड छपवाते थे। फिर उन विजिटिंग कार्ड को लोगों से बटवाते थे। जब कोई लोन के लिए उन्हें फोन करता तो घर जाकर लोन से संबधित सभी दस्तावेज ले लेते थे। उन दस्तावेजों में बैंक की स्टेटमेंट भी होती थी। जिससे उन्हें पता चल जाता था कि बैंक में कितने रूपए रखे हुए है।

जिसके बाद आरोपित उनसे चैक को लेते थे और चेक को मैजिक पैन से कैसिंल कराते थे। फिर कैसिंग चैक की इंक को रबड़ व आग की लौ से मिटा देते थे। बाद में चेक को अपने नाम से भरकर खाते से रूपए निकाल लेते थे। रूपए निकालने से पहले अपने शिकार को गुमराह करने के लिए उनका दो से तीन घंटे मोबाइल बंद या फिर कॉल को फोन पर फारवर्ड करवा देते थे। जिससे उनके मोबाइल पर रूपए निकालने का मैसेज न पहुंच सकें। खाते से रूपए निकालने के बाद अपने फोन को फेंक देते थे। उसके बाद अगले शिकार की तैयारी के लिए नई आईडी और नए फोन सिमकार्ड के साथ ठगी का काम शुरू कर देते थे। उन्होंने बताया पकड़े गये आरोपियों ने दिल्ली, एनसीआर, मेरठ समेत विभिन्न राज्यों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी सुनील शर्मा वर्ष 2019 में सिविल लाइन मेरठ से पूर्व में जेल जा चुका है। जेल जाने से पूर्व उसका दुसरा गिरोह था, लेकिन जेल से छूटने के बाद आरोपी नया गिरोह तैयार किया और फिर ठगी करने लगा।

Tags: crime newsghaziabad newsup newsz
Previous Post

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, अपराधी गाड़ी छोड़कर फरार

Next Post

पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी पर लटककर दे दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Suicide

पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी पर लटककर दे दी जान

यह भी पढ़ें

gifts

दूर होगी विवाह में आ रही बाधा, करें हरसिंगार की जड़ से ये उपाय

06/09/2025
Pran Pratistha

श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हुयी अयोध्या, राम भक्तों में गजब का उत्साह

15/01/2024
Shravan Rathore

श्रवण राठौर के बाद उनकी पत्नी और बच्चे भी हुए कोरोना संक्रमित

23/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version