• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्मार्टफोन में चला जाए पानी, तो रखें इन बातों का ध्यान

Writer D by Writer D
23/10/2025
in फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई बार लोगों के स्मार्टफोन (Smartphone) में पानी चला जाता है या स्मार्टफोन ही पानी (Water) में चला जाता है. आनन फानन में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हो जाता है. आज हम ऐसे ही कुछ गलतियों की चर्चा करेंगे, जिन्हें ध्यान में रखें तो पानी में जाने के बाद भी आपको ज्यादा खर्च नहीं करना होगा.

सबसे पहले करें स्विच ऑफ

स्मार्टफोन में पानी चला जाए तो सबसे पहला काम है, उसे ऑफ करना. फोन को स्विच्ड ऑफ करने के साथ ही आपको उसका कवर भी निकाल देना चाहिए. अगर आप फोन पर स्क्रीन गार्ड यूज करते हैं, तो पानी या रंग जाने के बाद उसे भी तुरंत ही रिमूव कर दें. ऐसा करने से आपके फोन में और ज्यादा पानी नहीं जाएगा. वहीं स्विच्ड ऑफ होने की वजह से फोन में करेंट का फ्लो रुका रहेगा, जिससे शॉर्ट सर्किट नहीं होगा.

ऐसे करें साफ

हैंडसेट को सूखे कपड़े से साफ करें. अपने स्मार्टफोन को अच्छी तरह से क्लिन करें. ध्यान रखें कि आप स्मार्टफोन के सभी हिस्सों (जितने बाहर हैं) को अच्छी तरह से सूखे कपड़े से पोछ दें. इससे फोन में मौजूद पानी सूखेगा. ऐसा ना सोचें कि अब देर हो गई हैं. क्योंकि पानी पोछ देने से आपका फोन किसी महंगे खर्च से बच सकता है.

रिमूव करें सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड

अगला कदम सिम कार्ड को रिमूव करना है. फोन को कपड़े से पोछने के बाद ही आपको सिम कार्ड स्लॉट रिमूव कर देना चाहिए. इससे कम से कम आपका सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड सुरक्षित रहेगा.

वैक्यूम बैग का करें यूज

अब फोन को वैक्यूम बैग में रख दें, जिससे इसमें गया पानी बाहर आएगा. इसके लिए आपको एक प्लास्टिक बैग चाहिए होगा, जो जिप लॉक के साथ आता हो. फोन को इस बैग में रखने के बाद जिप लॉक करें और एक स्ट्रॉ लगाएं. अब स्ट्रॉ की मदद से बैग की सारी हवा को निकला दें और बैग को अच्छी तरह से लॉक कर दें.

चावल से बनेगा काम

फोन को चावल के डिब्बे में रख दें. चावल से भरे डिब्बे में फोन रखने से उसके अंदर का पानी एवापोरेट हो जाएगा. औसतन दो रात के लिए आपको अपना फोन चावल में दबा कर छोड़ देना चाहिए, लेकिन आप चाहें तो रात भर भी उसे छोड़ने के बाद बाहर निकाल सकते हैं.

गलती से भी ना करें ये काम

ध्यान दें कि पानी में गिरने के बाद आपको कुछ काम नहीं करने चाहिए. सबसे पहले तो आपको इसे गलती से भी चार्ज नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपके फोन में शॉर्ट सर्किट हो सकता है और फोन खराब हो सकता है. वहीं इसे ड्रायर से सुखाने की कोशिश भी नहीं करें. ऐसा करने से फोन की वायरिंग खराब हो सकती है या फिर कुछ ऐसे पार्ट खराब हो सकते हैं, जिसके बाद आपको काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. वहीं फोन को काफी ज्यादा शेक करने से भी आपको बचना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से डिवाइस के दूसरे हिस्सों में भी पानी जाने का खतरा बढ़ जाता है.

Tags: Smartphonesmartphone trickstips for smartphone
Previous Post

गुलाबों से खिल जाएगा चेहरा, लगाएं ये फेसपैक

Next Post

करेले के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसानदायक

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
फैशन/शैली

झुलसती गर्मियों में ग्लो बनाये रखने के लिए इन उपायों को करें ट्राई

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Coconut Water
फैशन/शैली

गर्मियों में मिलेगा नेचुरल ग्लो, चेहरे पर लगाएं ये पानी

27/06/2026
Footwear
फैशन/शैली

फुटवियर चुनने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, पार्टी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Next Post
Bitter Gourd

करेले के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसानदायक

यह भी पढ़ें

Study Room

बच्चों के स्टडी रूम में करें सही रंग के चुनाव, याददाश्त होगी तेज

17/09/2020
The entire family was found dead

महिला की हत्या करके जलाया शव

12/03/2022
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, दिल्ली में पेट्रोल 105 रुपये के पार

06/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version