उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

अखिलेश ने 26 मार्च को बुलाई अहम बैठक, नवनिर्वाचित MLA और वर्तमान MLC होंगे शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक (Meeting) आगामी 26 मार्च को लखनऊ  में होनी है। सपा के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने शनिवार का बताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के वर्तमान सदस्यों की बैठक आगामी 26 मार्च को लखनऊ  में पार्टी मुख्यालय पर होगी जिसमें सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 21 मार्च को बुलाई गई थी लेकिन विधान परिषद चुनाव के नामांकन की वजह से अब यह 26 मार्च को होगी। सपा के सूत्रों के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण बैठक में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय की समीक्षा के साथ-साथ विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी

अखिलेश यादव बोले- बड़ा कठिन है UP में सफर…, जानें पूरा मामला

क्षेत्र के आगामी चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी। हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 403 में से 111 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को आठ तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को छह सीटें प्राप्त हुई थी।

दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 255 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई। उसकेसहयोगी दलों निषाद पार्टी और अपना दल (सोनेलाल) को कुल 18 सीटें मिली थीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त थे मगर चुनाव के नतीजे उनकी आशा के अनुरूप नहीं रहे।

आगामी 26 मार्च को होने वाली बैठक में चुनाव के दौरान रही कमियों की समीक्षा होने और आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Related Articles

Back to top button