• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालक की मौत पर बवाल, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
20/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत होली के पर्व पर पत्थर लगने से बालक की मौत (Death) के मामले में शनिवार को दूसरे दिन शव पोस्टमार्टम के बाद कुछ लोगों ने उपद्रव कर दिया। पथराव होने से कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाते हुये कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत अरांव रोड़ पर दो पक्षों के मध्य विवाद के दौरान पथराव होने से श्यामू (12) पुत्र रंजीत निवासी आनन्द नगर की पत्थर लगने से मौत हो गयी थी। क्षेत्र में तनाव को देखते हुये पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। मृतक के परिजनों ने थाने में 6 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इधर शनिवार को जैसे ही बालक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा।

आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने हंगामा करते हुये पथराव कर दिया। बवाल होने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिरसागंज कमलेश कुमार व एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की भी सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर उपद्रव मचा रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, पुलिस की मौजूदगी में बालक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

इस सम्बंध में एएसपी ग्रामीण डॉ अखिलेश नारायण का कहना है एक बालक की पत्थर लगने से मृत्यु हो गयी थी। आज पोस्टमार्टम के बाद कुछ लोगों ने फिर उपद्रव करने की कोशिश की जिस पर काबू पा लिया गया। उपद्रव करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लाया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

चारबाग स्टेशन पर महिला ने सिपाही को पीटा

Next Post

होली में डीजे पर डांस के विवाद में नगर निगम कर्मी की गोली मार कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
murder

होली में डीजे पर डांस के विवाद में नगर निगम कर्मी की गोली मार कर हत्या

यह भी पढ़ें

Ayodhya Milkipur

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ, HC की लखनऊ बेंच ने खारिज की याचिका

25/11/2024
CM Yogi

CM योगी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर जताया शोक

20/05/2021

डायबिटीज में रामबाण होता है छुहारे वाला दूध, जानें और भी फायदे

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version