• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पुष्कर राज’ में धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ, पारंपरिक वेश-भूषा में दिखीं रेखा आर्या

Writer D by Writer D
23/03/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami) ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली।

धामी मंत्रिमंडल (Dhami Cabinet) में इस बार चन्दन राम दास, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा को जगह दी गई है। जबकि धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य को फिर से कैबिनेट में रिपीट किया गया है।रिपीट किये गये ये चेहरे

– सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं। वह पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे हैं। सौरभ एचएन बहुगुणा की तीसरी पीढ़ी का राजनीति में प्रतिनिधित्व करते हैं।

– चंदन रामदास बागेश्वर से बीजेपी विधायक हैं। वह लगातार 4 बार से विधायक हैं।

-रेखा आर्या सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनी हैं। वह साल 2017 से मंत्री (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) हैं। वह भी साल 2016 से कांग्रेस से बीजेपी में आईं। उन्होंने पारंपरिक वेश-भूषा में शपथ ग्रहण किया। नए मंत्रिमंडल में वह एकमात्र महिला चेहरा हैं।

धामी की दोबारा हुई ताजपोशी, शपथ ग्रहण में मौजूद रहे पीएम मोदी-योगी

-सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से तीसरी बार विधायक हैं। वह साल 2017 से कैबिनेट मंत्री रहे हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आए। वह उत्तराखंड में बीजेपी का ब्राह्मण चेहरा हैं। उन्होंने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

-धन सिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। वह उत्तराखंड में बीजेपी का राजपूत चेहरा हैं। वह श्रीनगर से विधायक हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को हराया है।

-गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह साल 1984 से बीजेपी से जुड़े हैं। तीरथ रावत और पुष्कर धामी सरकार से जुड़े रहे। वह सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं।

– प्रेमचंद् अग्रवाल ने संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वह साल 2007 से लगातार विधायक हैं।

– सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल सीट से जीत दर्ज की है। वह 2017 में बीजेपी सरकार में कैबि‍नेट मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले तक वह कांग्रेस में सक्र‍िय थे। सतपाल महाराज आध्यात्मिक गुरु भी हैं। महाराज केंद्र की देवेगौड़ा और गुजराल सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

Tags: National newsoath ceremonypushkar dhamiUttarakhand News
Previous Post

धामी की दोबारा हुई ताजपोशी, शपथ ग्रहण में मौजूद रहे पीएम मोदी-योगी

Next Post

पुष्कर धामी के लगातार दूसरी बार सीएम बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

26/06/2026
CM Yogi listened to the problems of 200 people.
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं अधिकारी: मुख्यमंत्री

26/06/2026
champat rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

26/06/2026
Arvind Kejriwal
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

26/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

26/06/2026
Next Post

पुष्कर धामी के लगातार दूसरी बार सीएम बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

Aryan Khan

आर्यन खान ड्रग्स केस का तार मोतिहारी जेल से जुड़ा, NCB की टीम पहुंची मोतिहारी

18/10/2021
Shahi Bhindi

खाने का स्वाद को बढ़ाएगी ये भिंडी, सभी को आएगी पसंद

09/06/2026
औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका Corona vaccine

मॉडर्ना की वैक्‍सीन के तीसरे चरण के आश्चर्यजनक नतीजे, 94.1 फीसद तक असरदार

31/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version