• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लापता चार वर्षीय अनामिका गठरी में मिली मृत

Writer D by Writer D
24/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिजनौर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर। नहटौर में रहस्यमय ढंग से लापता हुई बच्ची का शव (Dead Body) गांव के निकट गन्ने के खेत में साड़ी की गठरी में बंधा मिला। बच्ची को कपड़े से गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया है। बच्ची का शव देख परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने अपहरण कर बच्ची की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कर उसका शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजते हुए हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

मालूम हो की क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अंकुर की 4 वर्षीय पुत्री अनामिका मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे घर से पास में स्थित स्कूल में अपने अन्य भाई बहन के पास चली गई। बताया जाता है कि वह वहां खेल रही थी। स्कूल की छुट्टी हो गई और बाकी बच्चे घर आ गए। काफी देर तक जब अनामिका नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने उसे सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कुछ पता नही चला। अनामिका के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बच्ची की बरामदगी की मांग की थी। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करते हुये कोतवाल सतेंद्र सिंह एवं हल्का दरोगा योगेंद्र शर्मा ने पुलिस परिजनों एव ग्रामीणों के साथ देर रात बच्ची को जंगलों में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब किसान अपने खेतों पर जा रहे थे तो उन्हें गांव के निकट स्थित कृपाल के गन्ने के खेत में एक साड़ी की गठरी मिली। उन्होंने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों सहित पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गठरी खोलकर देखा तो उसमें अनामिका का शव मिला। जिसके गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। जिससे प्रतीत होता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया गया है। बच्ची का शव देख परिजनों में हड़कम्प मच गया और गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया बच्ची की मौत गला घोंटकर की गई है। उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएगा। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण, गलत तरीके से ले जाने और उसकी हत्या करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Tags: bijnour newscrime news
Previous Post

सुसाइड नोट में लिखा- आज राम ही रावण… और लगा लिया फंदा

Next Post

बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
murder

बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Kameshwar Chaupal

राम मंदिर के लिए नींव की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

07/02/2025
Meri Mati Mera Desh Abhiyan

मेरी माटी, मेरा देश अभियान में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- एकता को दर्शाती है मिट्टी

08/09/2023
PM Modi

पीएम मोदी के खिलाफ EC ने दर्ज की शिकायत, जानें पूरा मामला

06/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version