• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले हफ्ते से तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी कांग्रेस 

Writer D by Writer D
26/03/2022
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Congress

congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। कांग्रेस (Congress)  के महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें फैसला किया गया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरने के लिए पार्टी अगले सप्ताह से तीन चरणों में  महंगाई मुक्त भारत  अभियान (inflation free india campaign) चलाएगी।

इस बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान, विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनों की रूपरेखा और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, मुकुल वासनिक, तारिक अनवर, रणदीप सुरजेवाला, पवन कुमार बंसल और कई अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा,   अच्छे दिन की लूट ने भारतीय नागरिकों का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के दाम रोजाना बढ़ा रहे हैं। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

कांग्रेस कमेटी सचिव पर लगा दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

उन्होंने कहा,   महासचिव एवं प्रभारियों की बैठक में यह निर्णय किया गया कि कांग्रेस  महंगाई मुक्त भारत  अभियान तीन चरणों में चलाएगी। पहले चरण में 31 मार्च को सुबह 11 बजे पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक घर के बाहर या सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर घंटी या ढोल बजाएंगे ताकि बहरी सरकार के कान खोले जा सकें और उसे नींद से जगाया जा सके।

उन्होंने बताया कि दो से चार अप्रैल के बीच दूसरे चरण में कांग्रेस जिला स्तर पर  महंगाई मुक्त भारत धरना और मार्च  का आयोजन करेगी, जिसमें सामाजिक संगठनों और आम लोगों को साथ लिया जाएगा।

सुरजेवाला के अनुसार, इस अभियान के तीसरे चरण में सात अप्रैल को कांग्रेस और उसके विभिन्न संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य मुख्यालयों पर धरना देंगे और मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा,   हम महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। हमारी मांग है कि र्इंधन की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस महंगाई विरोधी अभियान में कांग्रेस के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। सदस्यता अभियान के संदर्भ में उन्होंने कहा,   इसको लेकर बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया दिखी है। सदस्यता अभियान चल रहा है, इसलिए अभी संख्या बता पाना मुश्किल है।

Tags: congressdelhi newsinflation free India campaign
Previous Post

शाखा विस्तार और अनुशासन पर विशेष ध्यान दें कार्यकर्ता : मोहन भागवत

Next Post

भारत के किसी भी व्यक्ति को कहीं भी असहज महसूस नहीं करना चाहिए : राजकुमार रंजन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
Next Post

भारत के किसी भी व्यक्ति को कहीं भी असहज महसूस नहीं करना चाहिए : राजकुमार रंजन

यह भी पढ़ें

Attack on police team

चुनावी दावत को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

21/04/2021
shivraj singh chauhan

राम मंदिर निर्माण के लिए शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपए प्रदान किए

15/01/2021
Moto G57 Power 5G launched in India

12,999 रुपये में 50MP सोनी कैमरे वाला फोन, भारत में हुआ लॉन्च

25/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version