• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के किसी भी व्यक्ति को कहीं भी असहज महसूस नहीं करना चाहिए : राजकुमार रंजन

Writer D by Writer D
26/03/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह (Rajkumar Ranjan) ने शनिवार को कहा कि भारत के किसी भी कोने के लोगों को देश में कहीं भी असहज या अवांछित महसूस नहीं करना चाहिए और उन्हें सहजता से घुलना-मिलना चाहिए।

विदेश राज्य मंत्री सिंह ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) और ब्यूरो आॅफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा  नस्ली विविधता जागरूकता विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने कहा, भारत के किसी भी कोने के किसी भी व्यक्ति को देश में कहीं भी असहज या अवांछित महसूस नहीं करना चाहिए। लोगों को इस भावना के साथ सहजता से घुलना-मिलना चाहिए कि वे सभी भारतीय हैं। प्रत्येक व्यक्ति को दूसरों द्वारा सम्मान, गरिमा और समझ के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा कि रूढ़ीवाद से बचने की जरूरत है। एनसीडब्ल्यू की आयोग रेखा शर्मा ने कहा कि भारत अपनी विविधताओं का लेकर एक सुंदर देश है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि किसी को खुद को दूसरों के लिए बदल देना चाहिए।

उन्होंने कहा, आप अपने ही धर्म में रह सकते हैं और इसके अंदर शादी भी कर सकते हैं। लेकिन समाज में कहीं-कहीं असमानता व्याप्त है और यहां तक कि मीडिया सिर्फ नकारात्मक चीजें देखती है और हिंदुओं एवं मुसलमानों के बीच झगड़े को दिखाती है, लेकिन उनके एकसाथ खुशीपूर्वक रहने को नहीं दिखाती है।

शर्मा ने कहा, पुलिस भी एक अहम भूमिका निभाती है। पुलिस को नस्ली विविधता के विषय में संवेदनशील बनाना बहुत जरूरी है। जांच अधिकारी (आईओ) को खासतौर पर संवेदनशील बनाने की जरूरत है और यह ज्यादातर देखा गया है कि उनके बर्ताव के चलते ही महिलाएं समस्या का सामना कर रही हैं।

सिंह ने कहा कि पुलिस के साथ-साथ लोगों को भी भारत की विविधता के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। मंत्री ने कहा, हर हितधारक को इस सांस्कृतिक अंतराल को पाटने के लिए पहल करनी चाहिए।

Tags: delhi newsrajkumar ranjan
Previous Post

अगले हफ्ते से तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी कांग्रेस 

Next Post

पीएम-जीकेवाई से कमजोर वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
Pushkar Singh Dhami

पीएम-जीकेवाई से कमजोर वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Gita Press

राष्ट्रपति ने किया था आगाज, समापन को पीएम बनाएंगे खास

05/07/2023
Burnt Alive

प्रापर्टी विवाद में भाभी आग से बुरी तरह से झुलसी, ननद ने खाया जहर

29/03/2022
Bangalore challenged Rajasthan to win the toss

KKR को मात देकर IPL में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी विराट टीम

17/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version